बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मार्शल आउट के बाद सदन के बाहर प्रदर्शन कर रहे विधायक की बिगड़ी तबीयत, लगे CM NITISH के खिलाफ नारे

मार्शल आउट के बाद सदन के बाहर प्रदर्शन कर रहे विधायक की बिगड़ी तबीयत, लगे CM NITISH के खिलाफ नारे

PATNA : विधानसभा से मार्शल आउट किए जाने के बाद विधायक  सुदामा प्रसाद की तबीयत अचानक बिगड़ गई जिसके बाद एंबुलेंस बुलाया गया और एंबुलेंस बुलाकर उन्हें हॉस्पिटल भेजा गया। विधायक का आरोप है कि विधानसभा के अध्यक्ष माले विधायकों को देखना नहीं चाहते हैं। उसी दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पहुंच गए नीतीश कुमार को देखकर तमाम विधायकों ने नीतीश कुमार हाय-हाय की नारेबाजी शुरू कर दी। 

इससे पहले आज सदन की कार्यवाही शुरू होते ही माले विधायक विधानसभा अध्यक्ष के करीब पहुंच गए। अध्यक्ष ने उन्हें ऐसा नहीं करने के लिए कहा और अपनी जगह पर जाने के लिए कहा। लेकिन माले विधायक बिहार में लगातार हो रहे हत्या और अपराधिक घटनाएं हो रही थी, उसके बाद कार्य स्थगन की मांग को लेकर सदन में पहुंच कर अपना विरोध जता रहे थे। ऐसे में मजबूर होकर विधानसभा अध्यक्ष को उनके खिलाफ कार्रवाई करना पड़ा और मार्शल की सहायता से विरोध कर रहे विधायकों को सदन से बाहर भेज दिया गया। इस दौरान मार्शल ने विधायकों के हाथ से पोस्टर और तख्ती भी छिन लिए।

विपक्ष ने कहा गलत परंपरा की शुरुआत

जिस तरह से विधानसभा अध्यक्ष ने विधायकों को सदन से बाहर निकालने के लिए मार्शल का सहार लिया, उसके बाद विपक्ष ने गहरी नाराजगी जाहिर की है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि यह गलत परंपरा की शुरुआत है। सदन में विधायकों को अपनी बात कहने पर इस तरह से बाहर निकालना सही नहीं है। वहीं कांग्रेस की तरफ से भी माले विधायकों को मार्शल आउट करने को गलत बताया है।




Suggested News