बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BEGUSARAI NEWS : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, बेटा गंभीर रूप से जख्मी, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

BEGUSARAI NEWS : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, बेटा गंभीर रूप से जख्मी, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

BEGUSARAI : जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर सामने आया है। इसी कड़ी में एक बार फिर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मां और बेटे को रौंद दिया। जिससे  मां की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल है। बेटे को घायल अवस्था में एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

घटना बछवारा थाना क्षेत्र के सुरों एनएच 28 के समीप की बताई जा रही है। मृतक महिला की पहचान सुरों निवासी पप्पू कुमार राय की पत्नी 38 वर्षीय डेजी देवी के रूप में की गई है। जबकि घायल पुत्र की पहचान रवि शंकर कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता है कि महिला अपने पुत्र के साथ बाजार जाने के लिए घर से निकली थी। तभी अज्ञात वाहन ने मां और बेटे को रौंद दिया। जिससे मां की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने एनएच 28 को जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस जगह लगातार हादसा होते रहता है। लेकिन पुलिस प्रशासन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।जिसका नतीजा है कि लगातार इस सड़क पर हादसा होते रहता है। वहीं स्थानीय लोगों ने यह भी कहा कि मृतक महिला के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए.  जब तक मुआवजा मिलेगा. तब तक एनएच 28 जाम रहेगा. फिलहाल बछवारा थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराने में जुटी हैं. लेकिन स्थानीय लोग मानने को तैयार नहीं है और अपने मांग पर डटे हुए हैं. 

बेगूसराय से जय कुमार की रिपोर्ट

Suggested News