बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तिलकामांझी विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन का आइसा के छात्रों ने किया घेराव, आगजनी कर घंटों किया कार्य बाधित

तिलकामांझी विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन का आइसा के छात्रों ने किया घेराव, आगजनी कर घंटों किया कार्य बाधित

BHAGALPUR : भागलपुर के तिलकामांझी विश्वविद्यालय में प्रदर्शनकारियों का प्रदर्शन निरंतर जारी है। कभी यहां के कर्मचारी तो कभी छात्र प्रदर्शन करते दिखते हैं। ताजा मामला तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन परिसर का है। जहां आइसा के छात्रों के द्वारा आज दूसरे दिन भी विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन जारी रहा। 

इस दौरान  प्रदर्शनकारी छात्रों ने आगजनी कर घंटों कार्य बाधित किया। साथ ही प्रशासनिक भवन के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। जिससे लोगों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। आगजनी के बाद पुलिस की 112 नंबर की गाड़ी प्रदर्शनस्थल पहुंची। साथ ही स्थानीय विश्वविद्यालय थाना की पुलिस प्रदर्शन स्थल पर पहुंची। 

आइसा छात्र नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा ने कहा की पार्ट वन के प्रमोटेड छात्रों को फॉर्म भरा कर थर्ड पार्ट का एग्जाम देने दिया जाए। क्योंकि अभी पार्ट 2 का एग्जाम जारी है और पार्ट थर्ड एग्जाम होने वाला है। 

यह सभी छात्र पार्ट वन के प्रमोटेड है। इसलिए हमारी मांग हैं कि प्रमोटेड छात्र को पार्ट थर्ड का फॉर्म भरने दिया जाए। अगर हमारी बातें नहीं मानी जाती है तो यह प्रदर्शन निरंतर जारी रहेगा।

भागलपुर से अंजनी कुमार कश्यप की रिपोर्ट 


Suggested News