बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अजब गजब ब्याह : शादी का झांसा देकर चार वर्ष से कर रहा था यौन शोषण, ग्रामीणों ने पकड़ा और थाने में करा दी शादी

अजब गजब ब्याह : शादी का झांसा देकर चार वर्ष से कर रहा था यौन शोषण, ग्रामीणों ने पकड़ा और थाने में करा दी शादी

बेतिया. शादी का झांसा देकर करीब चार वर्षों से एक युवती का यौन शोषण करने वाले युवक को ग्रामीणों ने जब युवती के साथ पकड़ा तो दोनों की शादी करा दी. मामला पश्चिम चम्पारण के बैरिया थाना क्षेत्र का है. बैरिया प्रखंड के बथना पंचायत के वार्ड नंबर 7 में शुक्रवार देर रात्रि करीब 2 बजे रौशन कुमार नाम के एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. हल्ला सुनकर ग्रामीणों का भीड इकट्ठा हो गई. सूचना पर पहुंचे बथना पंचायत के सरपंच पति के हवाले लड़का-लड़की को कर दिया गया. 

वहीं शनिवार सुबह सरपंच ने लड़का लड़की के घर वालों को बुलाया तो लडका पक्ष के लोग नहीं आये. वहीं लड़की पक्ष के परिजन समेत स्थानीय ग्रामीण पहुचे। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों लगभग चार वर्षो से छुप-छुप कर मिलते आ रहे है. लड़का शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता आ रहा है। गांव के लोगो ने दोनों से शादी करने की बात कही तो दोनों राजी हो गए।

लड़की अनीता कुमारी ने ग्रामीणों से कहा कि अगर लड़के से उसकी शादी नहीं होती है तो वह अपनी जान दे देगी. उसने कथित आरोप लगाया कि लड़का पिछले चार सालों से शादी का झांसा देकर संबंध बनाते आ रहा है। 

ग्रामीणों के सूचना पर पहुंची पुलिस ने बैरीया थाना को लड़का-लड़की को शौप दिया। थाना में बाउंड पंच सरपंच के सहयोग से थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में दोनों की शादी कराई गई. 


Suggested News