बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश पुलिस पर नहीं है भरोसा ... कहा – चाय में जहर देकर पिला सकती है पुलिस

अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश पुलिस पर नहीं है भरोसा ... कहा – चाय में जहर देकर पिला सकती है पुलिस

DESK. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश पुलिस को सार्वजनिक तौर पर कहा है कि पुलिस की ओर से दी जाने वाली चाय वे इसलिए नहीं पियेंगे क्योंकि उसमें जहर हो सकता है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पुलिस मुख्यालय पहुंचे थे। यहां उन्होंने पुलिस को लेकर ऐसा बयान दिया चर्चा का विषय बन गया है। समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल के संचालक मनीष अग्रवाल की गिरफ्तारी के सिलसिले में अखिलेश पुलिस मुख्यालय पहुंचे थे।

मनीष को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मनीष पर समाजवादी पार्टी सोशल मीडिया ट्विटर हैंडल के जरिए अभद्र भाषा उपयोग करने का आरोप है। इस मामले में लखनऊ पुलिस ने हजरतगंज कोतवाली में तीन मामले दर्ज किए है। वहीं इस मामले में समाजवादी पार्टी का कहना है कि मनीष की गिरफ्तारी निंदनीय और शर्मनाक है।

मनीष की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मुख्यालय पहुंचे अखिलेश यादव को देखकर पुलिस वालों ने उनके लिए चाय मंगवाई। इस बीच अखिलेश यादव ने चाय पीने से इंकार कर दिया। अखिलेश यादव ने साफ तौर पर कहा कि वो पुलिस मुख्यालय की चाय नहीं पियेंगे। हम अपनी चाय लाएंगे। कप आपका ले लेंगे। हम नहीं पी सकते, जहर दे दोगो तो? हमें भरोसा नहीं है। हम बाहर से मंगा लेंगे।

वहीं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डीजीपी मुख्यालय के बाहर धरना भी दिया। कार्यकर्ताओं की मांग है कि मनीष को रिहा किया जाए। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान जमकर नारे बाजी भी की। बता दें कि मनीष अग्रवाल के खिलाफ तीन मामले दर्ज है। बीजेपी युवा मोर्चा की सोशल मीडिया इंचार्ज डॉ. ऋचा राजपूत ने समाजवादी पार्टी मीडिया सेल के नाम के ट्विटर हैंडल से रेप और जान से मारने की धमकी दिए जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज करवाया था। ऋचा ने मनीष के साथ ही समाजवादी पार्टी के समन्वयक आशीष यादव और पूर्व एमएलसी उदयवीर सिंह के खिलाफ भी शिकायत दी थी।

अखिलेश यादव द्वारा चाय वाले बयान पर बीजेपी भी हमलावर हो गई है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पलटवार करते हुए कहा कि अखिलेश यादव ने बेहद चौंकाने वाला बयान दिया है। अखिलेश यादव ने आतंकवादियों पर भरोसा किया। अखिलेश ने आतंकवादियों को रिहा किया मगर उत्तर प्रदेश पुलिस पर भरोसा करने में उन्हें परेशान है।


Suggested News