बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा ने मनाया शहीद रामफल मंडल का शहादत दिवस, कई मांगों को लेकर प्रस्ताव पारित

अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा ने मनाया शहीद रामफल मंडल का शहादत दिवस, कई मांगों को लेकर प्रस्ताव पारित

PATNA : अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के द्वारा पटेल सेवा संघ के सभागार में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान योद्धा अमर शहीद रामफल मंडल जी का 79 वीं शहादत दिवस समारोह के अवसर पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन जद यू. संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार और विधान पार्षद उपेन्द्र कुशवाहा ने किया। मुख्य रूप से सामाजिक परिवर्तन में जातीय जनगणना की भूमिका और लोकतंत्र का काला अध्याय हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में कॉलेजियम व्यवस्था विषय पर चर्चा की गयी। 


कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कुशवाहा ने कहा कि जब तक राष्ट्रीय स्तर पर जातीय जनगणना नहीं होती है। तब तक समाज में उच्च नीच का भेदभाव समाप्त नहीं होगा। सामाजिक न्याय के कारवां को अपनी मंजिल तक पहुंचाने के लिए एवं समाज में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्य धारा में लाने के लिए जातीय जनगणना आवश्यक है।  कुशवाहा ने केंद्र सरकार से पुरजोर मांग करते हुए कहा की कहने को तो हम दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के मालिक है लेकिन उच्चतर न्यायपालिका आज भी कुछ परिवारों तक सीमित है। जब तक कॉलेजियम सिस्टम को नहीं हटाया जाएगा। तब तक उच्चतर न्यायपालिका में लोकतंत्र बहाल नहीं होगा। 

आगे कुशवाहा ने कहा कि भारत को स्वतंत्रता दिलाने में अमर शहीद रामफल मंडल का अहम योगदान रहा है जो भुलाया नहीं जा सकता है। लेकिन अभी तक भारत सरकार द्वारा इन्हें कोई सम्मान नहीं दिया गया है और इन्हें उपेक्षित रखा गया है। कार्यक्रम में प्रस्ताव पारित किया गया। जिसमें शहीद के परिजनों को तत्काल स्वतंत्रता सेनानी की सारी सुविधाएं उपलब्ध कराने, शहीद रामफल मंडल के नाम पर डाक टिकट जारी करने, संसद भवन परिसर में अमर शहीद रामफल मंडल का आलम कद प्रतिमा लगाने, दिल्ली के लुटियन जोन में इनके नाम पर एक सड़क, शैक्षणिक संस्थानों के नाम इन के नाम और राष्ट्रीय पाठ्यक्रम में उनके जीवनी को शामिल करने की मांग शामिल है।  

कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु पटेल ने किया एवं अतिथियों का स्वागत डॉ राकेश रंजन ने किया। कार्यक्रम का संचालन मुन्नीलाल मंडल ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद राम कुमार शर्मा, पूर्व विधायक प्रदीप महतो, जद यू. प्रदेश सचिव नचिकेता मंडल मौजूद थे। वहीँ कार्यक्रम में रितेश गाँधी, धीरज सिंह कुशवाहा, भरत प्रसाद सिंह, शैलेन्द्र कुमार सिंह, ऋषि सिंह पटेल, सत्येन्द्र कुमार सिंह, विकास पटेल, धनंजय पटेल, बसंत चौधरी, बिनोद कुशवाहा, संजय मेहता, रंजीत कुमार, रोहित कुशवाहा समेत हजारों लोग उपस्थित थे। 

Suggested News