बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

प्रियंका चोपड़ा के ससुराल में सब ठीक नहीं, शादी के चार साल अलग होने जा रही है यह जोड़ी

प्रियंका चोपड़ा के ससुराल में सब ठीक नहीं, शादी के चार साल अलग होने जा रही है यह जोड़ी

DESK : बॉलीवुड से निकलकर अंतरराष्ट्रीय अभिनेत्री बन चुकी प्रियंका चोपड़ा के ससुराल में सबकुछ सहीं नहीं चल रहा है। खबर है कि शादी के चार साल बाद प्रियंका चोपड़ा की जेठ-जेठानी अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला लिया है। बता दें कि निक जोनस संग शादी के बाद प्रियंका अपने ससुराल वालों को लेकर भी खबरों में छाई रहती हैं। वह अक्सर निक की फैमिली संग खास तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हैं। प्रियंका और उनकी जेठानी सोफी टर्नर एक-दूसरे की काफी अच्छी दोस्त हैं।

जो जोनास और उनकी पत्नी एक्ट्रेस सोफी टर्नर की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। दोनों हमेशा ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। इसी बीच अब दोनों के बिगड़ते रिश्ते की खबर उनके फैंस को हैरान कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, दोनों का रिश्ता पिछले करीब छह महीनों से बुरे दौर से गुजर रहा है। वहीं, बीते दिनों उनके बिगड़ते रिश्ते को लेकर लोगों को उस वक्त शक हुआ जब जो की उंगली में उनकी इंगेजमेंट की अंगूठी नहीं दिखी। ऐसे में लोगों ने इस बात का अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि उनके रिश्ते में खटास आ गई है। दोनों के तलाक की खबरों ने फैंस को हैरान कर दिया है। 

गेम्स ऑफ थ्रोन्स में काम कर चुकी है सोफी टर्नर

जो जोनस और सोफी टर्नर ने हाल ही में अपना मियामी मेंशन भी बेच दिया। ऐसे में तलाक की खबरों को और भी ज्यादा बल मिल रहा है। सोफी टर्नर के प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह गेम्स ऑफ थ्रोंस जैसी फेमस टीवी सीरीज में काम कर चुकी हैं। इस शो से सोफी को काफी पॉपुलैरिटी मिली है। वहीं, जो अपने दोनों भाईयों निक और जो के साथ म्यूजिकल टूर करते हैं। 

2019 में की थी शादी

आपको बता दें कि जो और सोफी ने एक-दूसरे को साल 2016 में डेटिंग करना शुरू किया था। इसके बाद दोनों ने एक साल बाद साल 2017 में इंगेजमेंट की थी और फिर 2019 में दोनों ने लास वेगास में शादी कर ली थी। 2020 में दोनों ने अपने बच्चे और दो साल बाद यानी 2022 में अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया था। 

बता दें कि फिलहाल दोनों के तलाक की खबरों पर जो और सोफी के अलावा उनके परिवार की तरफ से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है।  

Suggested News