बिहार में बदलते सियासी घटनाक्रम के बीच वायरल 'नीतीश सबके हैं' पोस्टर ...

बिहार में बदलते सियासी घटनाक्रम के बीच वायरल 'नीतीश सबके हैं

पटना- नीतीश कुमार ऐसे दुल्हा हैं जिनकी पालकी राजद और भाजपा दोनों उठाना चाहते हैं. बिहार में हाड़ कंपा देने वाली ठंड के बीच राजनीतिक सियासी पारा उस वक्त चरम पर पहुंच गया जब राजद सुप्रीमो की बेटी रोहिणी आचार्या ने नीतीश का नाम लिए बिना ट्वीट कर उन पर तल्ख और तीखा हमला किया. एकाएक राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई. नीतीश के एनडीए में सामिल होने का कयास लगाया जाने लगा. बहरहाल बिहार के राजनीतिक घटनाक्रम के बीच जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के सीएम नीतीश कुमार के फोटो के साथ एक पोस्टर  सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस पोस्टर में लिखा है, "नीतीश सबके हैं." वायरल तस्वीर को बिहार के राजनीतिक घटनाक्रम से जोड़कर शेयर किया जा रहा है. 

हालाकि वायरल तस्वीर लगभग चार साल पुरानी है, यह साल 2020 की तस्वीर है  और इसे बिहार के बदलते  राजनीतिक घटनाक्रम से जोड़ कर शेयर किया जा रहा है.

बिहार में नए राजनीतिक घटनाक्रम के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एनडीए में जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है.  वायरल तस्वीर इसी पृष्ठभूमि में शेयर की गई है.