बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लोकसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार भाजपा की जीत का रास्ता दिखाने आ रहे हैं अमित शाह, जानें बिहार दौरे का पूरा कार्यक्रम

लोकसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार भाजपा की जीत का रास्ता दिखाने आ रहे हैं अमित शाह, जानें बिहार दौरे का पूरा कार्यक्रम

PATNA : आगामी लोकसभा चुनाव में बिहार में एक बार फिर से अपनी जीत का डंका बजाने की कोशिश में जुटी भाजपा के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। देश के गृह मंत्री व भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं। इस दौरान वह दो कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। जहां पार्टी की ओर से हर लोकसभा क्षेत्र में हो रही रैली के क्रम में वाल्मीकिनगर में रैली होने जा रही है। इसमें वे शामिल होंगे। पटना में किसान मजदूर समागम में भी भाग लेंगे। अमित शाह की रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह नजर आ रहा है। गृह मंत्री का बिहार दौरा लोकसभा चुनाव के शंखनाद के रूप में देखा जा रहा है। दोनों कार्यक्रमों में उनके निशाने पर महागठबंधन रहेगा। 

यह है गृह मंत्री का बिहार दौरे का कार्यक्रम

गृह मंत्री शनिवार दोपहर 12.10 बजे हेलिकॉप्टर से लौरिया के साहू जैन हाई स्कूल मैदान में उतरेंगे। 12.15 बजे से सभा शुरू होगी। वे 1.52 बजे लौरिया के नंदनगढ़ स्थित बौद्ध स्तूप के लिए निकलेंगे। यहां से किसान भवन में 2.10 से तीन बजे तक पार्टी की कोर कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक करेंगे।

 3.10 बजे वे साहू जैन हाई स्कूल से पटना के लिए हेलिकॉप्टर से निकल जाएंगे। पटना में बापू सभागार में आयोजित हो रहे स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती समारोह सह किसान-मजदूर समागम में गृह मंत्री 4.10 बजे शामिल होंगे। इसके बाद वे 6.25 बजे पटना सिटी में गुरुद्वारा जाकर मत्था टेकेंगे। वहां से वे 7.25 बजे राजकीय अतिथिशाला जाएंगे। वहां बिहार भाजपा के प्रमुख नेताओं से मुलाकात के बाद दिल्ली रवाना हो जाएंगे। 

चंपारण में सुरक्षा की पूरी व्यवस्था।

वाल्मीकिनगर के लौरिया के साहू जैन हाई स्कूल से शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे। इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। सभा के लिए सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है। नेपाल से लगी सीमा को सील कर दिया गया है।


Suggested News