ड्यूटी के लिए जा रहे सीविल जज की कार के साथ हुआ हादसा, साथ में मौजूद मां भी गंभीर रूप से हुई चोटिल

ड्यूटी के लिए जा रहे सीविल जज की कार के साथ हुआ हादसा, साथ म

GOPALGANJ : खबर गोपालगंज से है, जहां कुचायकोट थाना क्षेत्र के एनएच 27 पर करमैनी गाजी गांव के समीप में मोतिहारी के सिविल कोर्ट के जज की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में जज शिवम सिंह और उनकी मां मंजू देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गयीं। जहां स्थानीय अस्पताल में दोनों को प्रारंभिक उपचार के बाद गोरखपुर रेफर कर दिया गया।

लखनऊ से जा रहे थे मोतिहारी, पुल के गड्ढे में फंसी कार

बताया जाता है कि मोतिहारी सिविल कोर्ट के जज शिवम सिंह अपनी मां को लेकर लखनऊ से ड्यूटी पर मोतिहारी लौट रहे थे। करमैनी गांव के पास एनएच-27 की ओवरब्रिज पर गड्ढा होने की वजह से उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी। जिसमें दोनों बुरी तरह से चोटिल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद कहा कि दुर्घटना के बाद शरीर से अत्यधिक खून गिरने की वजह से दोनों की स्थिति गंभीर है। दोनों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया है। 

Nsmch

कुछ देर तक यातायात रहा बाधित

वहीं, हादसे के बाद कुचायकोट पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कार के दुर्घटना ग्रस्त होने के बाद कुछ देर तक यातायात बाधित रहा। दुर्घटना में कर के पर चक्की उखड़ गए हैं।

Editor's Picks