बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नहर किनारे मिली अज्ञात युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी

नहर किनारे मिली अज्ञात युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी

MUNGER :  जिले के खड़गपुर थाना क्षेत्र स्थित सितुहार मुसहरी नहर के किनारे एक युवक की लाश बरामद हुई। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैली गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत ठंड की वजह से हुई है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतक की पहचान और मामले की जांच में जुटी है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि आज अहले सुबह कुछ लोग नहर की ओर जा रहे थे। उसी दौरान लोगो ने नहर के किनारे एक युवक का शव पड़ा देखा। आनन-फानन में लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय लोगों और पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुटी गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं शव के पास ही एक साइकिल गिरा हुआ पड़ा मिला है। आशंका जताई जा रही है कि ठंड लगने से युवक की मौत हुई है। 

फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस युवक की पहचान और मामले की जांच में जुटी है। 

मुंगेर से प्रशांत की रिपोर्ट

Suggested News