बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अनंत सिंह ने पटना पुलिस से पूछे सवाल....जिस केस में पुलिस ने आदेश देने वाले को बरी किया.. फिर आदेश का पालन करने वाला दोषी कैसे?

अनंत सिंह ने पटना पुलिस से पूछे सवाल....जिस केस में पुलिस ने आदेश देने वाले को बरी किया.. फिर आदेश का पालन करने वाला दोषी कैसे?

PATNA: बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने वीडियो जारी कर एएसपी लिपि सिंह और पटना पुलिस पर फंसाने का आरोप लगाया है।अनंत सिंह ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए पूछा है कि यह कैसा न्याय है कि जिस केस में वे मुख्य अभियुक्त थे उन्हें रिहा कर दिया गया जबकि धूसरे अभियुक्त छोटन सिंह को गिरफ्तार किया गया।

अनंत सिंह ने जो वीडियो जारी किया है उसमें वे कहते दिख रहे हैं कि जिस केस में मुझको लिपि सिंह ने बरी किया उसी में छोटन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।यह कैसा न्याय है..लिपि सिंह ने यह दिखाने के लिये किया कि हम न्याय करते हैं इसीलिए मुझे मुक्त कर दिया।क्यों कि बड़े केसों में मुझे न्यायालय से बरी कर दिया गया था।इसलिए लिपि सिंह ने अपने को न्यायप्रिय दिखाने के लिये उस केस से बरी किया। 

जबकि छोटन सिंह को मेरे सरकारी आवास से गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से गलत है..जबकि हम उस केस में आदेश देने वाले थे और छोटन सिंह आदेश के पालकर्ता थे। तो जब आदेश देने वाला बरी कर दिया गया तो फिर छोटन सिंह को क्यों गिरफ्तार किया गया।

बता दें कि बीती रात पटना पुलिस ने अनंत सिंह को गिरफ्तार करने के लिए उऩके सरकारी आवास पर छापेमारी की थी।तब अनंत सिंह तो नहीं मिले लेकिन विधायक के खास छोटन सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।पुलिस ने  अनंत सिंह के धूर-विरोधी विवेका पहलवान पर जानलेवा हमला मामले में छोटन सिंह को गिरफ्तार कर लियाथा।

Suggested News