बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अनंत सिंह को मिला 15 दिन का पैरोल, कल बेऊर जेल से हो सकती है रिहाई

अनंत सिंह को मिला 15 दिन का पैरोल, कल बेऊर जेल से हो सकती है रिहाई

PATNA : बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह काे पैरोल पर रिहाई को लेकर आखिरकार बिहार के गृह विभाग से मंजूरी मिल गई है, जिसके बाद अब उनके जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है और बेऊर जेल प्रशासन को उनके बेल पेपर मिल गए हैं. माना जा रहा है कि रविवार को वह बेऊर जेल से बाहर आ सकते हैं। 

अनंत सिंह को 15 दिनाें का पैराेल मिला  है। यह पैराेल उन्हें  पुश्तैनी घर, जमीन व जायदाद के बंटवारे के लिए दिया गया है। बताया गया कि शनिवार काे ही वे बेउर जेल से छूट जाते पर बेल पेपर नहीं मिलने की वजह से नहीं निकल पाए। रविवार काे वे जेल से निकल जाएंगे। उन्हें जेल से बाहर हाेने और फिर अंदर जाने के लिए 15 दिनाें का पेराैल मिला है। इसके अलावा आने-जाने के लिए छह घंटे अलग से दिए गए हैं। जेल सूत्राें के अनुसार, जेल में पेराेल से छूटने के लिए सारे कागजात शनिवार की शाम काे आ गए हैं। 2019 से वे बेउर जेल में हैं।

अनंत सिंह की रिहाई से चुनाव में होगा फायदा

अनंत सिंह ऐसे समय में जेल से बाहर आ रहे हैं. जब एक सप्ताह में मुंगेर लोकसभा सीट पर चुनाव होने हैं। हालांकि उनकी पत्नी नीलम देवी राजद की विधायक है। लेकिन दो माह पहले जिस तरह से विधानसभा में नीतीश कुमार के फ्लोर टेस्ट के दौरान एनडीए के पक्ष में वोट दिया। उसके बाद अब लोकसभा चुनाव में अनंत सिंह के समर्थक एनडीए प्रत्याशी के साथ जा सकते हैं। बता दें कि मुंगेर लोकसभा सीट से खुद जदयू के पूर्व अध्यक्ष ललन सिंह एनडीए के प्रत्याशी हैं।

Suggested News