बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में आंगनबाड़ी सेविका की पुत्री मोनिका बनी दारोगा, परिजनों ने मिठाई बांटकर मनाई खुशियाँ

नवादा में आंगनबाड़ी सेविका की पुत्री मोनिका बनी दारोगा, परिजनों ने मिठाई बांटकर मनाई खुशियाँ

NAWADA : वारिसलीगंज नगर परिषद के वार्ड संख्या 08 के पार्षद रंजीत कुमार चंद्रवंशी तथा आंगनवाड़ी सेविका सरोज कुमारी की कनिष्ठ सुपुत्री मोनिका सिंह का अंतिम रूप से बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर चयन हुआ है। अपनी पुत्री के चयन की सूचना से नगर के चकधर्मपुर मोहल्ला में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है। मोनिका के दादा जागेश्वर सिंह चंद्रवंशी ने मोहल्ले में मिठाई बांट कर खुशी मनाई। पत्रकारों को जानकारी देते हुए मोनिका के पिता ने बताया कि मेरी दो पुत्रियों में मोनिका छोटी है। जिसकी नर्सरी से 12 वी तक कि शिक्षा नगर के विवेकानंद पब्लिक स्कूल में हुई। जबकि स्नातक एसएन सिन्हा महाविद्यालय से पास की। 

फिलहाल पटना में रहकर बिहार प्रशासनिक सेवा परीक्षाओं की तैयारी करने के दौरान बिहार सब इंस्पेक्टर परीक्षा 2023 में सफलता अर्जित कर माता पिता का नाम रोशन किया है। मोनिका ने बताई की उसका लक्ष्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी बनने की है। कहा की दारोगा के प्रशिक्षण के साथ अपनी तैयारी जारी रखेगी। इससे पहले मोनिका ने बीपीएससी 67 वी परीक्षा का साक्षात्कार दे चुकी है। लेकिन फाइनल चयन नहीं हो सकी थी। मोनिका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता के साथ दादा जागेश्वर सिंह को दिया है।

वहीँ अरवल जिले के कुर्था थाना क्षेत्र के बारा गांव निवासी श्रीकांत शर्मा तथा नीलम देवी के पुत्र आलोक कुमार अवर निरीक्षक(दारोगा) पद के लिए चयनित हुए हैं। बेटे की सफलता पर पिता, मां, बहन,चाचा सहित परिवार के अन्य सदस्यों में खुशी है। आलोक के पिता श्रीकांत शर्मा भारतीय डाक विभाग में पोस्टमास्टर हैं वहीं मां नीलम देवी गृहणी हैं। आलोक ने बताया कि उसकी प्रारंभिक शिक्षा घर से हीं हुई थी। मैट्रिक उच्च विद्यालय कुर्था से प्रथम श्रेणी से पास की। इंटर स्वामी बासुदेवाचार्य अनुग्रह नारायण महाविद्यालय दरहेटा लारी से साइंस (गणित) से प्रथम श्रेणी से पास की। ग्रेजुएशन साइंस विषय से स्वामी बासुदेवाचार्य अनुग्रह नारायण महाविद्यालय दरहेटा लारी से प्रथम श्रेणी से पास की। 

आलोक के चाचा बालमुकुंद शर्मा बताते हैं कि वह दारोगा परीक्षा की तैयारी को लेकर परिवार से अलग पटना में रहकर तैयारी करता था। पढ़ाई के प्रति उसकी लगनशीलता सार्थक हुई। उसने परिवार सहित गांव का भी नाम रौशन किया है। अपनी सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए अलोक कुमार ने कहा कि मेरी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं चाचा एवं परिवार के अन्य सदस्यों को जाता है। युवाओं से अपील करते हुए आलोक ने कहा कि परिश्रम करने से सफलता जरूर मिलती है। सफलता पर तेजतर्रार पत्रकार कुन्दन कुमार, भाजपा जिला महासचिव रामाशीष दास,मंडल अध्यक्ष सधीर शर्मा, वंशी मंडल प्रभारी लाला शर्मा, पैक्स अध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा,अरशद करीम, मुखिया अमरेन्द्र शर्मा, पैक्स प्रतिनिधि लडू शर्मा, जदयू प्रदेश सचिव सत्येन्द्र कुशवाहा,कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रामविनय यादव,युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष सुनील सक्सेना, प्रदेश महासचिव सुनील यादव,प्रखंड अध्यक्ष डोमन दास,युवा लोजपा प्रखंड अध्यक्ष विनय पासवान सहित कई गणमान्य लोगों ने हर्ष ब्यक्त किया है।

नवादा से अमन सिन्हा और अरवल से कुंदन की रिपोर्ट 

Suggested News