पटना में अवैध अतिक्रमण हटाने गई पुलिस पर आक्रोशित लोगों ने किया हमला, दो जवान गंभीर रुप से हुए जख्मी...

पटना में अवैध अतिक्रमण हटाने गई पुलिस पर आक्रोशित लोगों ने क

PATNA: राजधानी पटना से सटे दानापुर में अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि रविवार को शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा था। जिसमें दानापुर प्रखंड कार्यालय में बाढ़ पीड़ितों ने अवैध कब्जा कर रखा था।

अवैध कब्जे को हटाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा था। वहीं इस दौरान गुस्साए ग्रामीणों ने आगजनी और पत्थरबाजी कर अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर हमला किया है। हमले में पटना पुलिस के कई जवान घायल हुए है।

वहीं इस हमले में दो पुलिसकर्मी लाल बहादुर यादव और संतोष कुमार को गंभीर चोट आई है। जिनका इलाज पटना के एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पुलिस दोषियों की पहचान करने में जुट गई है।

Nsmch
NIHER

बहरहाल देखा जाए तो हाल के दिनों में पुलिस टीम पर हमले को देख बिहार पुलिस मुख्यालय ने कड़े आदेश देते हुए हमलावरों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की बात कही थी। फिलहाल भारी संख्या में प्रखंड कार्यालय में पुलिसबलों को तैनात कर दिया गया है।