बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : दहेज़ और शादी में हो रही देरी से नाराज युवक और युवती घर से हुए फ़रार, पुलिस ने मंदिर में दोनों की कराई शादी

BIHAR NEWS : दहेज़ और शादी में हो रही देरी से नाराज युवक और युवती घर से हुए फ़रार, पुलिस ने मंदिर में दोनों की कराई शादी

CHAPRA : छपरा में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला सामने आया है। जहाँ शादी तय होने के बाद लड़का लड़की में फोन पर बात होने लगी। दोनो एक दूसरे के नजदीक आने लगे और एक दिन लड़का लड़की घर छोड़कर फरार हो गए। मामला सारण जिला के दरियापुर थाना क्षेत्र में घटित हुआ है। जिसके बाद स्थानीय जनप्रतिनिधि और परिजनों के दबाव के बाद दोनों लड़का लडक़ी को घर बुलाया गया और पुलिस अभिरक्षा में मंदिर में विवाह कराया गया। 


युवक दरियापुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर निवासी पूजन साहनी का पुत्र बोलबम साहनी बतया जा रहा है। जबकि युवती पानापुर थाना क्षेत्र के रामपुर रुद्र निवासी सिकंदर मांझी की पुत्री संध्या कुमारी बताई जा रही है। विवाह के बाद दोनों युवक के घर अकबरपुर चले गए है। युवक बोलबम और युवती संध्या का परिजनों के द्वारा तय किये गए रिश्ते के अनुसार मई 2022 को छेका सम्पन्न हुआ। विवाह मई 2023 में करने की योजना बनाई गई। जिसके बाद परिवार के रजामंदी से दोनो एक दूसरे से फोन पर बात करते थे। हालाँकि बताया जाता है की दुल्हे के पिता ने दहेज़ ने एक लाख रूपये और बाइक की मांग की थी। 

लेकिन दोनो एक दूसरे से बात करते करते इतने नजदीक आ गए की तय विवाह का दिन बहुत दूर लगने लगा और दोनो एक दूसरे के साथ घर से बिना बताये 8 नवंबर को घर से फरार हो गए। जिसके बाद लड़की वाले परेशान होकर लड़की को ढूंढने लगे। कोई सुराग नही मिलने पर युवती के पिता द्वारा न्याय के लिए गुहार लगाया गया। पुलिस हस्तक्षेप और शादी तय लड़के के बात करने के बाद मामले का खुलासा हुआ। 

मामले का खुलासा होने के बाद स्थानीय थाना प्रभारी और जनप्रतिधि तथा परिजनों के पहल पर युवक युवती को घर बुलाकर शुक्रवार की रात पानापुर बाजार के राम जानकी मंदिर में विवाह संपन्न कराया गया। विवाह के वक्त पुलिस कर्मी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। इस विवाह का इलाके में जोरो से चर्चा हो रहा है। आखिरकार क्या मसला था कि परिजनों द्वारा तय विवाह के बावजूद लड़का लड़की घर से फरार होने पर मजबूर हो गए।

छपरा से शशि सिंह की रिपोर्ट 

Suggested News