बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सम्राट चौधरी का ऐलान- 'सम्राट अशोक के शिलालेखों को कराएंगे मुक्त, 1 अक्टूबर को सासाराम में करेंगे प्रदर्शन'

सम्राट चौधरी का ऐलान- 'सम्राट अशोक के शिलालेखों को कराएंगे मुक्त, 1 अक्टूबर को सासाराम में करेंगे प्रदर्शन'

पटना. भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने सासाराम में सम्राट अशोक के शिलालेखों को मुक्त कराने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि सासाराम के चंदन पहाड़ी पर स्थित सम्राट अशोक के शिलालेख पर कब्जा कर मजार बना लिया गया है। स्थानीय नेताओं के साथ प्रदर्शन करेंगे और सरकार से मांग करेंगे कि जल्द से जल्द शिलालेखों को मुक्त करवाया जाए नहीं तो अनिश्चितकालीन प्रदर्शन करेंगे।

सम्राट चौधरी ने कहा कि 23 सौ साल से शिलालेख थे। लेकिन जब से लालू-नीतीश (पलटू) की सरकार बनी है। तब से शिलालेखों पर तालाबंदी हो रही है। इन्हीं के सह पर आज दूसरे समूदाय के लोगों ने शिलालेखों पर कब्जाकर तालाबंदी करने का काम किया है। जिसे हम कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। सम्राट चौधरी ने कहा कि पुरातत्विक विभाग ने सरकार से कई बार पहल तो की लेकिन पलटू सीएम नीतीश कुमार और सजायाफ्ता लालू यादव की वोट बैंक की राजनीति ने हमारे वीर योद्धा सम्राट अशोक की स्मारकों पर तालाबंदी करवा दी।

सम्राट चौधरी ने कहा कि भारत सरकार ने कई बार सर्वे करवाए। लेकिन जैसे ही बिहार में सरकार बदली नीतीश कुमार ने जानबुझकर इस मसले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार अगर हमारी बात नहीं मानेगी तब हम आगे की रणनीति बनाएंगे, जिससे अशोक सम्राट जी की शिलालेखों को मुक्त करवाया जाए।


Suggested News