बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भोजपुर में एक और हत्या : दादा के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए मर्चेंट नेवी जवान का सड़ी हुई हालत में मिला शव, तीन दिन था लापता

भोजपुर में एक और हत्या : दादा के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए मर्चेंट नेवी जवान का सड़ी हुई हालत में मिला शव, तीन दिन था लापता

ARA : भोजपुर जिले के उदवंत नगर थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव के आटा चक्की से तीन दिन पहले लापता मर्चेंट नेवी के जवान का शव बरामद किया गया है। उसका शव थाना क्षेत्र के गजराजगंज ओपी अंतर्गत बड़कागांव अख्तियारपुर गांव स्थित बनास नदी से बुधवार की सुबह बरामद किया गया है। मृतक के चेहरे, बाएं पैर के घुटने पर खून, बाएं पैर के तलवे और दाहिने हाथ की हथेली का चमड़ा उखड़ा हुआ है। दोनों होंठ हल्का सा कटा हुआ है। परिजनों ने मारपीट कर हत्याकर उसके शव को बनास नदी में फेक दिए जाने का आरोप लगाया जा रहा है। शव मिलने के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया है। 

जानकारी के अनुसार मृतक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव निवासी अरुण कुमार सिंह उर्फ पवन कुमार सिंह का 25 वर्षीय पुत्र ऋतिक कुमार है। परिजनों ने बताया कि वह मर्चेंट नेवी में छह माह पहले मालदीप में ज्वाइन किया था और अभी उसकी ट्रेनिंग चल रही थी। 

मृतक के पिता अरुण कुमार सिंह उर्फ पवन कुमार सिंह ने बताया कि उसके दादा की मृत्यु 19 अप्रैल को हुई थी। उन्हीं के अंतिम संस्कार में वह सोमवार की रात बेटे ऋतिक कुमार के साथ खाना खाया। 

आटा चक्की मिल में गया था सोने, सुबह गायब

पिता ने बताया कि थोड़ी देर बातचीत करने के बाद वह घर से ही कुछ दूरी पर आटा चक्की मिल में सोने चला गया। मंगलवार की सुबह जब वह उसे उठाने गए तो वह वहां नहीं था। उन्होंने सोचा कि वह शौच करने गया होगा। आगे बताया कि काफी देर बीत जाने के बाद जब उसका कुछ पता नहीं चल पाया तो परिजन ने उसके मोबाइल पर कॉल किया गया। मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा था। 

आज सुबह मिला शव

परिजन द्वारा उदवंतनगर थाना में मंगलवार की सुबह करीब ग्यारह बजे गुमशुदगी का आवेदन दिया गया था। उसके बाद पुलिस एवं परिजन लगातार उसकी खोजबीन कर रहे थे। लगभग तीन दिन बाद बुधवार की सुबह बड़का गांव बख्तियारपुर के एक ग्रामीण द्वारा सूचना दी गई की बनास नदी में एक शव मिला है। सूचना पाकर परिजन बड़कागांव बख्तियारपुर पहुंचे और शव को देख उसकी पहचान की। 

किसी से दुश्मनी होने से पिता का इनकार

मृतक के पिता ने अपने एवं अपने बेटे के गांव में किसी भी व्यक्ति से किसी भी प्रकार के विवाद एवं दुश्मनी की बातों से साफ इनकार किया है। उन्होंने अपने बेटे ऋतिक कुमार की मारपीट करने के बाद हत्याकर शव को बड़का गांव बख्तियारपुर स्थित बनास नदी में देखने का आरोप लगाया है। हांलाकि उन्होंने किसी भी व्यक्ति पर किसी भी प्रकार का कोई आरोप या आशंका नहीं जताया है।

पोस्टमार्टम से होगी स्थिति स्पष्ट

पुलिस द्वारा बनाए गए मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार फिलहाल मृतक की मौत पानी में डूबने एवं अन्य कारणों से बताया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पूरी तरह से स्पष्ट हो पाएगा बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई व बहन एक बहन में बड़ा था। उसके परिवार में मां रंजू देवी व बहन तान्या कुमारी एवं एक भाई शुभम कुमार है। घटना के बाद मृतक के घर में मातम छाया हुआ है।


Editor's Picks