औरंगाबाद में राजद के पूर्व विधायक के बोलेरो में असामाजिक तत्वों ने लगाई आग, जानिए क्या है पूरा मामला

AURANGABAD : औरंगाबाद में जहाँ लोग आजादी 76 वें वर्षगाँठ पर तिरंगा लहरा कर अपनी खुशियों की इजहार करते हुये लोग जश्न मना रहे थे। पूरा शहर देश भक्ति गीतों पर झूम रहा था। वहीँ औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र के बाईपास के समीप खड़ी राजद के पूर्व विधायक सुरेश मेहता की बोलेरो में असामाजिक तत्वों ने आग लगा दिया। जिससे उनकी कार धू धूकर जल गयी। घटना बीती रात की बताई जा रही है।

गाड़ी में आग लगने की सूचना पर पहुंचे विधायक के पुत्र ने आस पास के लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह से जल चुका था। घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कारवाई में जुट गई है। 

Nsmch

बताया जाता है कि आग के हवाले हुई राजद के पूर्व विधायक की बोलेरो कार काफी पुरानी थी और विधायक ने उसे अपने पॉलीटेक्निक कॉलेज के पास ही लगा रखा था। लेकिन आज वह असामाजिक तत्वों की भेंट चढ़ गई।

स्थानीय लोगों की माने तो जहां बोलरो गाड़ी लगी हुई थी। वहां प्रत्येक शाम असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है और आज उन्ही में से यह करतूत किसी ने की होगी। फिलहाल पुलिस मामले छानबीन में जुटी है।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट