बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हथियारबंद बदमाशों ने आधी रात घर में घुसकर किसान को मारी गोली, सन्नाटे में फायरिंग की आवाज सुन उड़ गई लोगों की नींद

हथियारबंद बदमाशों ने आधी रात घर में घुसकर किसान को मारी गोली, सन्नाटे में फायरिंग की आवाज सुन उड़ गई लोगों की नींद

SAMASTIPUR : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ गांव में मंगलवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर दरवाजे पर सोए अवस्था में किसान पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से किसान गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी की पहचान गांव के वार्ड संख्या सात निवासी रामकिंकर चौघरी के पुत्र विनय कुमार (52) के रूप में हुई। ग्रामीणों के सहयोग से जख्मी को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना रात डेढ़ बजे की बताई गई है। जख्मी के पेट में एक गोली लगी है। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पंकज कुमार दलबल के साथ पहुंचे। घटनास्थल का जायजा लेते हुए पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 

हरपुर एलौथ निवासी जख्मी खेती किसानी का काम करते है। हर दिन की तरह मंगलवार को रात भोजन कर घर के बरामदे पर सो गए। रात करीब डेढ बजे हथियारबंद बदमाश घर में घुसकर सोए अवस्था में गोली मारकर जख्मी कर दिया। इसके बावजूद वह थोडी दूर तक बदमाश का पीछा भी किया। लेकिन बदमाश पैदल भाग निकले। इधर, फायरिंग की आवाज सुनकर घर और आसपास को लोग बाहर निकले। आनन फानन में जख्मी को लेकर शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी। बताया गया है कि जख्मी का पूर्व में किसी से कोई विवाद नहीं था। 

थानाध्यक्ष ने बताया कि जख्मी का इलाज चल रहा है। होश आने पर पूछताछ की जाएगी। फिलहाल घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।


Suggested News