बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आजादी का अमृत महोत्सव में अरविंद केजरीवाल की बड़ी पहल, बांटेंगे 25 लाख से ज्यादा तिरंगा

आजादी का अमृत महोत्सव में अरविंद केजरीवाल की बड़ी पहल, बांटेंगे 25 लाख से ज्यादा तिरंगा

DESK.  दिल्ली सरकार आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। इसको लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि लोग बहुत खुश हैं। अलग-अलग सरकारें इसे अपने अपने स्तर पर मना रही है। उन्होंने कहा कि मैं लोगों से अपील करना चाहता हूं कि 14 तारीख को हमारे स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शाम 5:00 बजे हर भारतवासी अपने हाथ में तिरंगा लेकर राष्ट्रगान गाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि दिल्ली में इस कार्यक्रम को लेकर हम बहुत बड़े स्तर पर लोगों के बीच तिरंगा बांटने वाले हैं।

 उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि दिल्ली में 25 लाख से ज्यादा तिरंगा बांटे जाएंगे। इसके साथ उन्होंने कहा कि जो लोग अपने से तिरंगा बना सकते हैं या खरीद सकते हैं, वे जरूर ऐसा कर लें। सरकारी स्कूलों में हर बच्चे को तिरंगा दिया जाएगा ताकि वे उसे अपने घर ले जाकर परिवार के साथ हाथ में तिरंगा लेकर राष्ट्रगान गा सकें। अपने घर पर तिरंगा लगा सके। गली मोहल्ले और चौक के ऊपर तिरंगे बांटे जाएंगे। उन्होंने बार-बार इस बात को दोहराया कि 14 तारीख को शाम में हाथ में तिरंगा लेकर आप राष्ट्रगान जरूर गए और उसी तरंगे को आप अपने घर पर लगाएं। 

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जब हम हाथ में तिरंगा लेकर राष्ट्रगान गाएंगे तो उसी समय हमें प्रण करना होगा हम भारत को दुनिया का सबसे शक्तिशाली और सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बनाएंगे। केजरीवाल ने साफ तौर पर कहा कि हमें भारत को दुनिया का नंबर वन राष्ट्र बनाना है। हमें याद रखना होगा कि जब तक हर बच्चे को अच्छी शिक्षा नहीं मिलेगी, तब तक देश दुनिया का नंबर वन राष्ट्र नहीं बन सकता। 

उन्होंने कहा, हमें अच्छी शिक्षा के लिए इंतजाम करना पड़ेगा। जब तक लोगों को अच्छी मेडिकल सुविधाएं नहीं मिलेंगी तब तक भारत दुनिया का नंबर वन राष्ट्र नहीं बन सकता। हमें गांव गांव तक सड़क पहुंचाना है। हर घर के लिए बिजली पहुंचाना है। हर बेरोजगार के लिए इज्जत वाली रोजगार लाना है। तभी हम सब देश को नंबर वन बना सकेंगे।


Suggested News