बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जयमाल के लिए जैसे ही आई दुल्हन बेकाबू हुआ दूल्हा, भरे मंच पर लड़की को पकड़ के किया गंदा काम, फिर बिन फेरे लौटी बारात....

जयमाल के लिए जैसे ही आई दुल्हन बेकाबू हुआ दूल्हा, भरे मंच पर लड़की को पकड़ के किया गंदा काम, फिर बिन फेरे लौटी बारात....

PATNA: शादी की सहनाई बजी, लड़के वाले आतिशबाजियों के साथ दुल्हन के द्वार पर पहुंचे। लड़की वालों ने धूम धाम से बारातियों का स्वागत किया। द्वारपूजा की रस्म के बाद दूल्हे को जयमाल स्टेज पर लाया गया। जिसके बाद दुल्हन को भी स्टेज पर लाया गया। वहीं दूल्हे ने स्टेज पर दुल्हन के आते ही उसके साथ आपत्तिजनक हरकत करने लगा। वहीं इससे नाराज दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। मामला पंचायत से पुलिस तक पहुंच गया लेकिन दुल्हन नहीं मानी। जिसके बाद बिना दुल्हन के ही बारात को वापस लौटना पड़ा।

दरअसल, यह मामला यूपी के संभल के असमौली थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जानकारी के अनुसरा ऐचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव से एक युवक की बारात बुधवार रात आई थी। जयमाला के दौरान दूल्हे ने दुल्हन को गोदी में उठाकर आपत्तिजनक हरकत कर दी। इस पर दुल्‍हन नाराज हो गई। उसने शादी से इनकार कर दिया। दुल्‍हन के इनकार पर सब परेशान हो गए।

वहीं परिजनों के साथ ही गांव के जिम्‍मेदार लोगों ने दुल्‍हन को समझाने-बुझाने की काफी कोशिश की लेकिन किसी भी तरह वह शादी के लिए तैयार नहीं हुई। बाद में उसने अपने साथ हुई हरकत परिजनों को बताई तो वे भी भड़क गए। उन्‍होंने भी शादी से इनकार कर दिया। पंचायत और पुलिस के लाख मनाने के बाद भी वह नहीं मानी। अंत में बिन फेरे बारात संग दूल्‍हे को वापस लौटना पड़ा। यही नहीं दुल्‍हन के घरवालों ने दूल्‍हे के परिवार से शादी में किए गए खर्च का हर्जाना भी वसूल कर लिया। 

रात भर थाने में हंगामा हुआ। घंटों बातचीत के बाद तय हुआ कि शादी नहीं होगी। दूल्‍हा पक्ष, दुल्‍हन पक्ष को सारा सामान और शादी पर खर्च हुए 2.87 लाख रुपए का बतौर हर्जाना भुगतान करेगा। दूल्‍हा पक्ष ने भुगतान कर भी दिया। वहीं जिसके बाद दूल्हे को बिना दुल्हन के ही वापस जाना पड़ा।  

Suggested News