बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अशोक चौधरी ने तेजस्वी पर कसा तंज, कहा- गरीबों को हमेशा चरवाहा बनाकर रखने की सोच वाले आज बेरोजगारी पर ज्ञान बांच रहे

अशोक चौधरी ने तेजस्वी पर कसा तंज, कहा- गरीबों को हमेशा चरवाहा बनाकर रखने की सोच वाले आज बेरोजगारी पर ज्ञान बांच रहे

PATNA: बिहार के भवन निर्माण मंत्री और जेडीयू के वरिष्ठ नेता अशोक चौधरी ने बेरोजगारी को लेकर तेजस्वी यादव के बयान पर निशाना साधा है। अशोक चौधरी ने ट्वीट कर कहा कि चरवाहा विद्यालय खोल, गरीबों को युगों-युगों तक चरवाहा बनाकर रखने की सोच वाले आज बेरोजगारी पर ज्ञान बांच रहे हैं।

अशोक चौधरी ने पूछा कि अगर चरवाहा विद्यालय बहुत अनूठा प्रयोग था, तो उसके संस्थापक ने अपने बच्चों को वहां क्यों नहीं पढ़ाया? उन्होंने कहा कि चरवाहा विद्यालय खोलने वाले गरीबों को हमेशा चरवाहा की बनाए रखना चाहते थे।

उन्होंने कहा कि बिहार में चरवाहा विद्यालय खोलने के पीछे सोंच यही थी कि गरीबों को युगों-युगों तक चरवाहा की बनाकर रखा जाए। चरवाहा विद्यालय खोलने वाले लोग आज बेरोजगारी पर ज्ञान बांच रहे हैं।

बता दें कि बिहार में बेरोजगारी दर को लेकर तेजस्वी यादव ने सरकार पर निशाना साधा है।बिहार में युवाओं के लिए विस्फोटक स्थिति पैदा हो गयी है। देश में बेरोजगारी दर 7.5 फीसदी तक पहुंच चुकी है। उच्च श‍िक्ष‍ितों में बेरोज़गारी 60 फीसदी तक पहुँच चुकी है। 



Suggested News