बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लौरिया के अशोक स्तंभ एवं नंदनगढ का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन के हब के रूप में किया जाएगा विकसित

लौरिया के अशोक स्तंभ एवं नंदनगढ का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन के हब के रूप में किया जाएगा विकसित

BETIYA : लौरिया को पर्यटन के हब के रूप में विकसित किया जाएगा। उक्त बातें बिहार के पर्यटन मंत्री नारायण सिंह ने कहा। लौरिया के दौरे पर गए पर्यटन मंत्री ने कहा कि लौरिया के अशोक स्तंभ और नंदनगढ़ का ऐतिहासिक महत्व है। हर साल यहां बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। लेकिन यहां कोई सुविधा नहीं होने के कारण उन्हें निराशा का सामना करना पड़ता है। इस स्थिति को सुधारने का प्रयास का किया जा रहा है।

अशोक स्तंभ एवं नंदनगढ के निरीक्षण के लिए पहुंचे पर्यटन मंत्री ने कहा कि इन दोनों जगहों के ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए लौरिया के अशोक स्तंभ एवं नंदनगढ का सौंदर्यीकरण होगा। पर्यटकों के बैठने के लिए कुर्सी और लाइट लगाई जायेगी। उन्होंने यह भी बताया की लौरिया के इन दोनों ऐतिहासिक धरोहर को देखने हजारों की संख्या में विदेशी और देशी पर्यटक आते हैं यहां हर साल ।रहने ठहरने व खान-पान की उचित व्यवस्था न होनै के कारण वे सभी तुरंत चले जाते हैं ।इसको देखते हुए दोनों धरोहरों के परिसर में सौंदर्यीकरण कराया जायेगा और  मुलभुत सुविधा उपलब्ध कराये जायेंगे।

बौद्ध सर्किट से जोड़ने की मांग

वहीं नंदनगढ परिसर में नौका विहार हेतु संसाधन उपलब्ध कराई जायेगी और लाइट सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं का भी ध्यान रखते हुए विकास कार्यों को कराये जायेंगे। साथ आये पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव प्रभाकर कुमार से पर्यटन मंत्री ने इसे धरातल पर लाने के लिए तत्काल काम शुरू करने को कहा ।वहीं विधायक विनय बिहारी ने भी मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराते हुए इसे बौद्ध सर्किट से जोड़ने की मांग की। वहीं अशोक स्तंभ परिसर को बाढ़ के पानी से बचने हेतु पक्का सीमेंट की दिवार बनाने की बात भी कही गई ।साथ आये वाल्मीकिनगर के जदयू सांसद सुनील कुशवाहा ने भी लौरिया के विकास में हर संभव सहयोग देने की बात कही।

वहीं नरकटियागंज मुख्य मार्ग में अशोक स्तंभ के पास पुल र्निमाण हेतु भी सकारात्मक पहल करने की बात कही ताकी पुल र्निमाण का रास्ता साफ हो सके। जिससे लोगों को आवागमन में असुविधा न हो। मौके पर कन्हैया कुशवाहा हिमांशु पासवान चित्रसेन द्विवेदी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Suggested News