बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लखनऊ में खुदकुशी करने वाले ASP राजेश साहनी थे पटना के निवासी

लखनऊ में खुदकुशी करने वाले ASP  राजेश साहनी थे पटना के निवासी

 PATNA : उत्तर प्रदेश एटीएस के एडिशनल एसपी राजेश साहनी ने मंगलवार को सर्विस पिस्टल से गोली मारकर खुदखुशी कर ली। वे बिहार की राजधानी पटना के रहने वाले थे। उन्‍होंने अपनी सरकारी पिस्टल से कनपटी पर गोली मार ली। 1992 बैच के पीपीएस सेवा में चुने गए राजेश साहनी 2013 में अपर पुलिस अधीक्षक बने थे। वह मूलतः बिहार के पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के पूर्वी पटेल नगर के निवासी थे। लखनऊ में वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ रहते थे। उनकी शिक्षा भी पटना में ही हुई थी।

ASP-RAJESH-SAHNI-WHO-WAS-A-SUICIDE-VICTIM-IN-LUCKNOW-WAS-A-RESIDENT-OF-PATNA2.jpg

उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर थाना क्षेत्र में एटीएस कार्यालय में मंगलवार को उस समय खलबली मच गई जब एक पीपीएस अफसर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली चलने की आवाज सुनकर कर्मचारी मौके पर दौड़े। वहां उन्होंने खून से लथपथ अधिकारी को तड़पते देख फौरन अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई। फिलहाल आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मौके से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हो पाया है। खुदकुशी के कारणों को पता नहीं चला है।

ASP-RAJESH-SAHNI-WHO-WAS-A-SUICIDE-VICTIM-IN-LUCKNOW-WAS-A-RESIDENT-OF-PATNA3.jpg

1969 में जन्मे राजेश साहनी ने एमए राजनीति शास्त्र से किया था। राजेश साहनी ने बीते सप्ताह आईएसआई एजेंट की गिरफ्तारी समेत कई बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया था। उत्तर प्रदेश पुलिस के काबिल अधिकारियों राजेश साहनी की गिनती होती है। बीते सप्ताह आईएसआई एजेंट की गिरफ्तारी समेत कई बड़े ऑपरेशन को राजेश साहनी ने अंजाम दिया था।

Suggested News