Atishi Marlena: कौन है 'आतिशी', दिल्ली कि मुख्यमंत्री बनाने का अरविंद केजरीवाल ने क्यों लिया फैसला

Atishi Marlena: कौन है 'आतिशी', दिल्ली कि मुख्यमंत्री बनाने

Atishi News : दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में आतिशी को शपथ दिलाई जाएगी. अरविंद केजरीवाल के दिल्ली के सीएम पद छोड़ने कि घोषणा के बाद मंगलवार को आम आदमी पार्टी के विधायकों कि बैठक हुई. बैठक में अरविंद केजरीवाल ने आतिशी का नाम का अगले सीएम के रूप में  प्रस्ताव रखा जिस पर सर्वसम्मति से विधायकों ने मुहर लगाई. इसके साथ ही दिल्ली कि तीसरी महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए आतिशी का रास्ता साफ हो गया.  43 वर्षीय आतिशी वर्तमान में दिल्ली सरकार में शिक्षा और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) जैसे महत्वपूर्ण विभागों को संभाल रही हैं. 

दरअसल, मुख्यमंत्री की भूमिका में आतिशी का उदय आम आदमी पार्टी  के आंतरिक चुनौतियों के कारण हुआ है. आप के मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन जैसे वरिष्ठ नेता कानूनी लड़ाई में उलझे हुए हैं. सिसोदिया और जैन दोनों ने अपनी गिरफ्तारी के बाद अपने पदों से इस्तीफा दे दिया, जिससे AAP नेतृत्व के भीतर एक शून्य पैदा हो गया. ऐसे में आतिशी ने दिल्ली सरकार में एक साथ कई विभागों कि कमान संभाली. 


रोड्स स्कॉलर और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की पूर्व छात्रा, आतिशी की शैक्षणिक साख सार्वजनिक सेवा में उनके अनुभव से मेल खाती है. विशेष रूप से शिक्षा क्षेत्र में उनकी उपलब्धियां सराहनीय रही हैं. दिल्ली के शिक्षा सुधारों के पीछे एक प्रमुख वास्तुकार के रूप इ उन्होंने अहम भूमिका निभाई. उन्होंने सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाने के लिए AAP के प्रयासों का नेतृत्व किया केजरीवाल के प्रशासन की एक प्रमुख पहल है.

Nsmch


आतिशी मार्लेना सिंह का जन्म 8 जून 1981 को हुआ. वे आम आदमी पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति की सदस्य हैं और वर्तमान में दिल्ली सरकार में शिक्षा, पी.डब्ल्यू.डी., संस्कृति और पर्यटन मंत्री के रूप में कार्यरत हैं. उन्होंने जुलाई 2015 से 17 अप्रैल 2018 तक मुख्य रूप से शिक्षा पर दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के सलाहकार के रूप में कार्य किया. अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद अब आतिशी को दिल्ली का मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया है.