बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पुलिस वालों को जलाने की कोशिश ,असामाजिक तत्वों ने मोरो थाना को जलाने का किया प्रयास,महकमे में हड़कंप, सीसीटीवी फुटेज में कैद वारदात

पुलिस वालों को जलाने की कोशिश ,असामाजिक तत्वों ने मोरो थाना को जलाने का किया प्रयास,महकमे में हड़कंप,  सीसीटीवी फुटेज में कैद वारदात

दरभंगा - बिहार के दरभंगा जिला में मोरो थाना में असमाजिक तत्व के द्वारा आग लगाने का प्रयास किया गया है। इस वारदात की पूरी घटना थाना में लगी CCTV कैमरे में कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही नगर पुलिस अधीक्षक सागर कुमार मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। CCTV कैमरे के फुटेज में एक व्यक्ति आपत्तिजनक समान लेकर थाना परिसर में प्रवेश करते है। लेकिन अपने मंसूबे में कामयाब नही हो पाता है। फिलहाल पुलिस CCTV कैमरे में दिख रहे व्यक्ति की पहचान में जुटी है।

वही नगर पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने बताया की आज मध्य रात्रि में मोरो थानाध्यक्ष के द्वारा सूचना दिया गया की मोरो थाना के परिसर में असामाजिक तत्व के द्वारा आग लगाने का प्रयास किया गया है। वही उन्होंने बताया थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि ये घटना थाना के रिजर्व गार्ड के सक्रियता से बड़ी टली है। वही उन्होंने कहा की इस घटना की सूचना पर वरीय पदाधिकारी मौके पर पहुंचे मामले की छानबीन शुरू की गई। 

वही सागर कुमार ने बताया कि थाना में लगे CCTV फुटेज का अवलोकन किया गया है। फुटेज में घटना करित करते हुए एक युवक 12:21 से 12:54 के बीच उसकी गतिविधि सीसीटीवी में सम्पूर्ण रूप से कैद हुई है। उसके पहचान करने की कोशिश हमलोग कर रहे है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। उन्होंने कहा की इस घटना को बचाने का क्या प्रयास किया गया। संतरी या ओडी पदाधिकारी के द्वारा शीघ्र ही हम इसकी जांच कर रहे है। किसी प्रकार का अगर कमी सतर्कता में दिखाई देती है तो विधि संवत करवाई की जाएगी।

Suggested News