जमशेदपुर में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से लूट का प्रयास, लोगों को जुटता देख फरार हुए अपराधी

NEWS4NATION DESK : झारखंड के लौह नगरी जमशेदपुर में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी के साथ लूटपाट करने की कोशिश की। हालांकि वह घटना को अंजाम देते इससे पहले ही लोग जुट गये और अपराधी फरार हो गये। इस कर्मचारी को गंभीर चोटें आई है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि जमशेदपुर के पोटका थाना क्षेत्र में आज दिन दहाड़े एक फाइनैंस कंपनी के कर्मचारी के साथ अपराधियों ने लूटपाट करने की कोशिश की। 

बताया जा रहा है कि आदित्य साहू नामक व्यक्ति एक निजी फाइनेंस कंपनी में कर्मचारी है। आज वह अपने कार्यालय जा रहा था। उसी बाइक सवार दो अपारधियों पहले उसे पीछे से ठोकर मारी। जब आदित्य गिर पड़ा तो अपराधियों ने पिस्टल दिखाकर लूटने की कोशिश की। 

Nsmch
NIHER

हालांकि जबतक अपने मंसूबे में वे सफल हो पाते स्थानीय लोग जुट गए। लोगों को जुटता देख अपराधी भाग खड़े हुए। इस घटना में कर्मचारी को गंभीर चोटें आई है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

कुंदन की रिपोर्ट