बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

यात्रीगण ध्यान दें ! 1 अक्टूबर से पूर्व मध्य रेलवे ने 18 ट्रेनों के समय में किया बदलाव, साहिबगंज, कोशी, भागलपुर इंटरसिटी का बदल गया समय

यात्रीगण ध्यान दें ! 1 अक्टूबर से पूर्व मध्य रेलवे ने 18 ट्रेनों के समय में किया बदलाव, साहिबगंज, कोशी, भागलपुर इंटरसिटी का बदल गया समय

पटना. पूर्व मध्य रेलवे ने 1 अक्टूबर से ट्रेनों की नई समय सारिणी में कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। इसमें पटना से आने-जाने वाली दानापुर-साहिबगंज एक्सप्रेस, दानापुर-भागलपुर एक्सप्रेस, पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस (कोशी), पटना-जयनगर एक्सप्रेस आदि के समय में 5 मिनट से 1 घंटे तक का बदलाव किया गया है. ट्रेन संख्या 13236 दानापुर-साहिबगंज एक्सप्रेस अब तक दानापुर से सुबह 4.50 बजे खुलती थी। अब यह शाम 5.25 बजे खुलेगा। पहले यह 5.10 बजे पटना पहुंचती थी और 5.15 बजे खुलती थी। अब यह शाम 5.50 बजे पटना पहुंचेगी और 5.55 बजे खुलेगी।

13402 दानापुर-भागलपुर एक्सप्रेस दानापुर से 4.25 की जगह 4.20 बजे खुलेगी। यह ट्रेन शाम 4.45 बजे की जगह 4.40 बजे पटना पहुंचेगी और 4.50 बजे की जगह 4.45 बजे खुलेगी। 15528 पटना-जयनगर एक्सप्रेस अब शाम 05.05 बजे के बजाय शाम 5.00 बजे पटना से खुलेगी। 12350 नई दिल्ली-गोड्डा एक्सप्रेस शाम 5.40 बजे के बजाय शाम 4.55 बजे किऊल पहुंचेगी और 5.45 बजे के बजाय शाम 5 बजे प्रस्थान करेगी।

सीमांचल के यात्रियों के लिए पटना आने में बड़ी सुविधा देते हुए कोशी एक्सप्रेस का समय बदल दिया गया है. 18625 पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस रात 2.05 बजे के बजाय रात 1.25 बजे पूर्णिया से खुलेगी। अब यह सुबह 9.50 बजे पटना पहुंचेगी और 10 बजे खुलेगी। यह गया दोपहर 1.40 बजे के बजाय 12.30 बजे पहुंचेगी। गया से यह दोपहर 12.50 बजे खुलेगी। 13023 जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस अब शाम 7.47 बजे के बजाय शाम 6.35 बजे जयनगर से खुलेगी। 14004 नई दिल्ली-मालदा एक्सप्रेस शाम 4.07 बजे के बजाय शाम 4 बजे किऊल पहुंचेगी और 4.12 बजे के बजाय 4.05 बजे प्रस्थान करेगी।

 03261 फतुहा-बक्सर पैसेंजर फतुहा से शाम 5 बजे की जगह 4.20 बजे खुलेगी। 03268 पटना-किऊल पैसेंजर रात 9.25 बजे के बजाय रात 09.05 बजे पटना से खुलेगी। 03612 सासाराम-पटना पैसेंजर सुबह 11.30 बजे की जगह 11.20 बजे पटना पहुंचेगी। 03376 बक्सर-पटना पैसेंजर सुबह 11.45 बजे की जगह 11.40 बजे पटना पहुंचेगी।

Suggested News