बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIG BREAKING: थानेदार 30 हजार रू घूस लेते गिरफ्तार,निगरानी ने की कार्रवाई

BIG BREAKING: थानेदार 30 हजार रू घूस लेते गिरफ्तार,निगरानी ने की कार्रवाई

PATNA: बड़ी खबर औरंगाबाद से है जहां एक घूसखोर थानेदार को गिरफ्तार किया गया है। निगरानी ब्यूरो की टीम ने छापेमारी कर गोह के थानाध्यक्ष को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार आज सुबह निगरानी ब्यूरो की टीम ने गोह के थानाध्यक्ष मनोज कुमार को 30 हजार रू घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। टीम ने गिरफ्तारी के बाद उसे पटना के लिए निकल गई है। गोह के थानेदार ने केस की पैरवी के लिए पैसे मांगे थे। जिसके बाद निगरानी ने कार्रवाई की है।

बता दें, हाल ही में औरंगाबाद जिले के ओबरा प्रखंड के प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी को निगरानी की टीम ने घूस लेते गिरफ्तार किया था। 2 महीने के अंदर औरंगाबाद जिले में निगरानी की यह दूसरी सबसे बड़ी कार्रवाई है।


Suggested News