बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार बोर्ड की इंटर परीक्षा में औरंगाबाद जिले का रहा जलवा, सौम्या शर्मा और रजनीश ने राज्य में हासिल किया पहला स्थान

बिहार बोर्ड की इंटर परीक्षा में औरंगाबाद जिले का रहा जलवा, सौम्या शर्मा और रजनीश ने राज्य में हासिल किया पहला स्थान

AURANGABAD : बिहार बोर्ड की ओर से इंटर का रिजल्ट आज 2 बजे जारी हुआ। हर साल की तरह इस साल भी औरंगाबाद का जलवा बरकरार रहा है। कॉमर्स में औरंगाबाद जिले की सौम्या शर्मा और रजनीश पाठक ने 475-475 अंक लाकर पूरे बिहार में पहला स्थान हासिल लाया है। वहीं तनूजा सिंह ने 474 अंक लाकर दूसरा स्थान, विधि कुमारी व सोनम कुमारी 468-468 अंक लाकर संयुक्त रूप से चौथा स्थान हासिल किया है। इसके साथ-साथ साइंस स्ट्रीम में शुभम चौरसिया ने 472 नंबर लाकर राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। साइंस का सेकंड टॉपर शुभम चौरसिया ऑटो चालक का बेटा है। उसकी मां गृहिणी है। उसके पिता ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। शुभम मूल रूप से दाउदनगर वार्ड 13 दुर्गा पथ मुहल्ला का रहने वाला है। मैट्रिक में शुभम ने 95.4 प्रतिशत अंक लाकर आठवीं रैंक हासिल की थी। शुभम ने बताया कि वह टाइम फिक्स कर पढ़ाई नहीं करता है। जब उसे मन करता है, तभी पढ़ाई करता है। सोशल मीडिया पर भी एक्टिव है। लेकिन जब पढ़ाई से मन उब जाता है, तब ही वह सोशल मीडिया पर आता है। बताया कि हार्ड वर्क कीजिए, आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

वहीँ कटिहार फलका प्रखंड के पीर मुकाम के रहने वाली कुमारी प्रज्ञा इंटर आर्ट्स के सेकंड टॉपर बनी है। आगे प्रज्ञा आईएएस बनना चाहती है। प्रज्ञा कटिहार जिला सीमा से सटे पूर्णिया के माधव सार्वजनिक उच्च विद्यालय कुंवारी पूर्णिया के छात्रा है। कुमारी प्रज्ञा घर से नजदीक यह टेन प्लस टू स्कूल होने के कारण इसी विद्यालय से पढ़ाई कर रही थी। हर रोज साइकिल से ही कुमारी प्रज्ञा विद्यालय जाती थी और आज इस सफलता से प्रज्ञा और उनके घर के लोगों में बेहद खुशी है। प्रज्ञा कहती है आगे वह आईएएस बनना चाहती है। उधर प्रज्ञा की इस उपलब्धि पर पूरे गांव में खुशी का माहौल है। प्रज्ञा के पिता अजय कुमार झा ग्रामीण चिकित्सक है जबकि माता कुमारी रीना शिक्षिका है।

वहीँ नालंदा में वार्ड पार्षद के पुत्र ने इंटर आर्ट्स में सूबे में तीसरा स्थान लाया है। जिसके बाद घर में खुशियों का माहौल है। चंडी प्रखंड के भगवानपुर गांव निवासी शत्रुघ्न कुमार के पुत्र सौरभ कुमार ने इंटर आर्ट्स की परीक्षा में 469 अंक लाकर सूबे में तीसरा स्थान हासिल किया है। जैसे ही  रिजल्ट का प्रकाशन हुआ और उसका तीसरा स्थान मिला। यह जानने के बाद उसके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। वह बापू हाई स्कूल चंडी का छात्र है। मैट्रिक में भी उसने 473 अंक लाया था। 

सौरभ ने सफलता का श्रेय माता पिता और गुरुजनों को देते हुए बताया कि सेल्फ स्टडी और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन के कारण उसे यह सफलता मिली है। कॉलेज और ट्यूशन से जब भी वक्त मिलता था तो वह पढ़ाई पर ही ध्यान देता था। आगे वह पढ़ाई पूरी कर सिविल सर्विसेज में जाना चाहता है। सौरभ के पिता चंडी नगर पंचायत के वार्ड संख्या 4 के वार्ड पार्षद सदस्य भी हैं । और उनका छोटा सा होटल भी हैं । अपने बेटे की सफलता पर उन्होंने कहा कि वह बचपन से ही पढ़ने में तेज है काफी लगन से पढ़ाई पर ध्यान देता है। बच्चों के पढ़ाई में किसी तरह की कोई दिक्कत ना हो इसका वह हमेशा ख्याल रखते हैं सौरभ दो भाई जबकि एक बहन है उसकी माता गृहणी है । सभी ने उसकी सफलता पर मिठाई खिलाकर बधाई दी ।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर, कटिहार से श्याम और नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News