बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में ट्रकों से अवैध वसूली करते होमगार्ड जवान समेत चार अरेस्ट, 9 हज़ार रुपये भी बरामद..

पटना में ट्रकों से अवैध वसूली करते होमगार्ड जवान समेत चार अरेस्ट, 9 हज़ार रुपये भी बरामद..

PATNA : पटना में एक बार फिर खाकी पर दाग लगा है। बिहटा थाना में कार्यरत एक होमगार्ड जवान को बालू लदे ट्रकों से अवैध वसूली करना अंतत: महंगा पड़ गया। बालू लदे ट्रकों से अवैध वसूली करते हुए एक होमगार्ड के जवान समेत चार लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। 

इनकी गिरफ्तारी बिहटा थानाध्यक्ष अवधेश कुमार झा ने संयुक्त रूप से की। गिरफ्तार होमगार्ड के जवान बिहटा थाना में कार्यरत हैं। होमगार्ड की गिरफ्तारी के बाद चेक पोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मियों के बीच हड़कंप व्याप्त हो गया है। बताया जाता है कि बिहटा चौराहा के पास बालू के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा चेक पोस्ट बनाया गया है। जहां जांच में लगे पुलिसकर्मी ही बालू वाले ट्रकों से अवैध वसूली कर रहे थे। 

इसी दौरान बिहटा थानाध्यक्ष अवधेश कुमार झा ने छापेमारी की तो रंगे हाथ एक होमगार्ड के जवान समेत चार लोगों पकड़े गए। गिरफ्तार होमगार्ड जवान के पास से 9 हज़ार रुपये नकद भी बरामद हुआ है। बताया जाता है की बिहटा थानाध्यक्ष को आये दिन अवैध वसूली की शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद बिहटा चौराहे पर सीसीटीवी लगाया गया था। इस कैमरे से मिले फुटेज के आधार पर ही कार्रवाई की गयी है।

पटना से सुमित कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News