बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राजद विधायक रहे यदुवंश यादव के बिगड़े बोल, ब्राह्मणों को बता दिया विदेशी, कहा- देश से इन लोगों को भगा देंगे

राजद विधायक रहे यदुवंश यादव के बिगड़े बोल, ब्राह्मणों को बता दिया विदेशी, कहा- देश से इन लोगों को भगा देंगे

पटना. ब्राह्मणों के लेकर राजद के एक पूर्व विधायक ने विवादित टिप्पणी की है. राजद के पूर्व विधायक यदुवंश कुमार यादव ने कहा है कि एक भी ब्राह्मण भारत देश के नहीं हैं. सभी ब्राह्मण रूस से भाग कर भारत आये हैं. राजद के राष्ट्रीय सचिव और आरजेडी से पिपरा के पूर्व विधायक यदुवंश कुमार यादव एक इस बयान से बवाल मच गया है. 

उन्होंने अनुमंडल मुख्यालय निर्मली नगर भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शनिवार की शाम यह विवादित टिप्पणी की. वे यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों द्वारा हम सभी को बांटने और आपस में झगड़ा लड़ाने का काम किया जा रहा है. ये लोग हम सबों के बीच फुट डालने का काम करते हैं. 

राजद नेता यादव ने कहा, “इस देश के मूल निवासी हम हैं। ब्राह्मण तो बाहर से आए हैं। ब्राह्मणों के डीएन का टेस्ट हुआ है। उनका डीएनए यूरेशिया मूल का है। रशियन मूल का है। रुस से भागकर ये सब भारत आए हैं।”

इस दौरान मंच पर पूर्व सांसद विश्वमोहन भारती सहित कई दिग्गज नेता भी मौजूद थे. पूर्व विधायक के इस विवादित टिप्पणी के बाद कई लोगो ने उनके इस बयान का सोशल मीडिया पर विरोध जताया. इसे आपत्तिजनक बताते हुए ब्राह्मणों की गरिमा के खिलाफ बताया. साथ ही समाज को तोड़ने वाला कहा.


Suggested News