बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में बदमाशों के लगातार निशाने पर बंधन बैंक और कर्मी, वैशाली में 24 घंटे में हुई दो बार हुई लूट, सिवान में लूटे 47 हज़ार रूपये

बिहार में बदमाशों के लगातार निशाने पर बंधन बैंक और कर्मी, वैशाली में 24 घंटे में हुई दो बार हुई लूट, सिवान में लूटे 47 हज़ार रूपये

VAISHALI : बिहार के अलग अलग जिलों में अपराधी खासकर बंधक बैंक को निशाना बना रहे हैं। इसी कड़ी में आज 24 घंटे के भीतर वैशाली में बेलगाम अपराधियों ने बंधन बैंक कर्मी से पिस्टल की नोक पर डेढ़ लाख रुपए लूट लिया। घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची और जांच में जुटी है। बताया जा रहा है की लूट के बाद शिकायत करने पहुंचे बंधन बैंक के कर्मी से भगवानपुर थाना अध्यक्ष ने  गाली गलौज करते हुए कहा की थाना पर से भागो नहीं तो एफआईआर कर देंगे। 


बताते चलें की कल यानी बुधवार को भी बेखौफ अपराधियों ने हथियार एवं चाकू की नोक पर जिले के महनार नगर क्षेत्र के पटेल चौक स्थित बंधन बैंक शाखा से तीन लाख से अधिक रुपये लूट लिए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई है। बुधवार को दोपहर लगभग 1.35 बजे में चार सशस्त्र बदमाश बंधन बैंक की पटेल चौक शाखा में घुसे। उस समय बैंक के अंदर आठ-नौ की संख्या में ग्राहक भी मौजूद थे। अपराधियों ने सभी ग्राहकों को थक्का देते हुए एक किनारे कर दिया। उसके बाद लूट की घटना को अंजाम दिया।

वहीँ सिवान ने भी आज बेखौफ अपराधियों ने हथियार के बल पर बंधन बैंक के कर्मी से करीब 47 हजार रुपये लूट की घटना को अंजाम दिया है। घटना बड़हरिया थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव के समीप की है। बाइक पर सवार नकाबपोश अपराधियों ने हथियार दिखाकर बंधन बैंक के कर्मी अमरनाथ साह से रुपए लूट लिया और फरार हो गए। बंधन बैंक कर्मी अमरनाथ साह  पैसा कलेक्शन करके बैंक जा रहे थे। इसी बीच हथियार से लैस अपराधियों ने लूट की घटना का अंजाम दिया। लूट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच कर रही है।

वैशाली से राजकुमार और सिवान से विजय की रिपोर्ट 

Suggested News