बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बंदूक की नोंक पर विवाहिता से किया दुष्कर्म, पूर्व पंचायत सदस्य रह चुका है आरोपी, पहले भी की थी कोशिश

बंदूक की नोंक पर विवाहिता से किया दुष्कर्म, पूर्व पंचायत सदस्य रह चुका है आरोपी, पहले भी की थी कोशिश

बेतिया। पश्चिमी चंपारण के नरकटियागंज में बंदूक की नोंक पर विवाहिता को अगवा कर उससे दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है. घटना शिकारपुर थाना क्षेत्र के मंगरहरी गांव की है. दुष्कर्म का आरोप पीड़ित महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति पर लगाया है. पीड़ित महिला  के बयान पर केस दर्ज कर शिकारपुर थाना की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है वहींं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस छापेमारी में जुट गई है.

घटना के बारे में पीड़ित महिला और उसके पति ने बताया कि गांव के ही रामविलास पटेल ने पहले भी कई बार महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया था. वो देर रात पीड़िता के घर में घुस गया और बंदूक के बल पर महिला को सरेह में खींचकर ले गया जहां आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. रेप की इस घटना के बाद महिला ने घटना की जानकारी अपने पति को दी जिसके बाद दोनो शिकारपुर थाना पहुंचे और पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई.  रेप की इस घटना में आरोपी पूर्व पंचायत समिति सदस्य है और इस साल पंचायत चुनाव होने वाले हैं इसलिए आरोपी की पूरी तरह से पड़ताल करने में शिकारपुर थाना की पुलिस जुट गई है.

शिकारपुर थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि पीड़ित महिला के बयान पर केस दर्ज कर लिया है और पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला के पति का भी बयान लिया गया हैं. उन्होने बताया कि घटनास्थल पर जाकर भी पूरे मामले की जांच की जाएगी.

Suggested News