बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांका पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 72 घंटे के भीतर अगवा शिक्षक को किया बरामद

बांका पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 72 घंटे के भीतर अगवा शिक्षक को किया बरामद

BANKA : बांका जिले के चांदन प्रखंड अंतर्गत आनंदपुर ओपी क्षेत्र के कुरुमटांड गांव में बीते सोमवार 4 दिसंबर को कुरुमटांड गांव के पीडीएस दुकानदार तस्लीम अंसारी के 46 वर्षीय पुत्र सह शिक्षक रफाकत हुसैन को सिमुलतला थाना क्षेत्र अवस्थित नवनीत मध्य विद्यालय लेटवा जाने के क्रम में मुकुंदा के पास अगवा कर लिया गया था। जिसकी जानकारी पर अगवा हुए शिक्षक के पिता तस्लीम अंसारी ने आनंदपुर ओपी अध्यक्ष सुनील कुमार को आवेदन देकर बरामदगी की गुहार लगाई थी। 

इसके बाद बांका पुलिस अधीक्षक डॉक्टर सत्य प्रकाश के नेतृत्व में लगातार छापेमारी अभियान चलाकर पुलिस ने अगवा हुए शिक्षक को तलाशी में दिन-रात एक कर दिया। बावजूद बांका पुलिस हार नहीं मानी। अंत में बांका पुलिस अधीक्षक डॉक्टर सत्य प्रकाश के आदेश अनुसार सीआईटी की टीम गठित कर बेलहर अनुमंडल पदाधिकारी राज किशोर कुमार के नेतृत्व में चांदन थाना अध्यक्ष विष्णु देव कुमार आनंदपुर ओपी अध्यक्ष सुनील कुमार कटोरिया थाना अध्यक्ष महेश्वर राय तथा सुईया थाना अध्यक्ष मनीष कुमार आदि सशस्त्र बल के संयुक्त में विशेष छापेमारी अभियान चलाया। 

इस छापेमारी अभियान में बांका पुलिस के‌ दबिश में आकर अपराधियों ने अगवा किए गए शिक्षक को गुरुवार की देर रात झाझा थाना क्षेत्र के जंगल में छोड़कर अपहरण कर्ता भाग निकलने में कामयाब रहा। वहीं अपहरण कर्ता से मुक्त हुए शिक्षक किसी  तरह रात के अंधेरे में 11 बजे के करीब अपने गांव कुरुमटांड पहुंचा। जहां कैंप कर रहे बेलहर अनुमंडल पदाधिकारी राज किशोर कुमार आनंदपुर ओपी अध्यक्ष सुनील कुमार अवर निरीक्षक श्याम जी रजक कटोरिया थाना अध्यक्ष महेश्वर राय आदि पुलिस बल ने शिक्षक को कब्जे में लेकर आनंदपुर ओपी थाना ले आया। 

इस बड़ी उपलब्धि पर अनुमंडल पदाधिकारी राज किशोर कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि आनंदपुर थाना कांड संख्या 193 /23 के तहत बांका पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार एस आई टी टीम गठित कर तकनीकि सहयोग से शिक्षक रफाकत हुसैन को महज 72 घंटे के कार्रवाई में बरामद कर ली गई है। अपराधी पुलिस के दबिश में आकर अगवा किए गए शिक्षक को मुक्त करना पड़ा। पूछे जाने पर अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि अगवा किए गए आरोपियों की पहचान की जा रही है। जिनपर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

फिलहाल शिक्षक रफाकत हुसैन को आनंदपुर ओपी पुलिस अभिरक्षा में बांका पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। जहां से अग्रिम कार्रवाई करते हुए शिक्षक रफाकत हुसैन को परिजनों को सोंप दिया जाएगा। इधर अगवा से मुक्त हुए शिक्षक की बरामदगी पर बांका पुलिस ने राहत की सांस ली है। साथ ही साथ परिजन बांका पुलिस को धन्यवाद देते हुए गोरवान्वित महसूस कर रहे हैं। घटना के संबंध में अगवा हुए शिक्षक रफाकत हुसैन का अपराधियों ने मोबाइल फोन जप्त कर लिया है। उन्होंने बताया कि अगवा करने के बाद अपराधियों ने हमें कहां ले जाकर रखा था कुछ भी पता नहीं है।

बांका से चन्द्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट

Suggested News