बड़कागांव विधायक की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे अंबा प्रसाद

Ranchi : झारखंड के रामगढ़ जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गये है। हालांकि इस घटना में उनकी गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। 

बताया जा रहा है कि रामगढ़ जिला के बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद आपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी से हजारीबाग से रामगढ़ के कटरा जा रहे थे, इसी दौरान उनकी गाड़ी बरकाकाना थाना क्षेत्र के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हालांकि गनीमत यह रही कि उन्हें कुछ भी नहीं हुआ। 

दुर्घटना का कारण सड़क पर अचानक मवेशी का आ जाना बताया जा रहा है। अंबा प्रसाद के ड्राइवर के अनुसार गांडी तेज रफ्तार से जा रही थी। उसी दौरान अचानक एक मवेशी सामने आ गया। उसे बचाने के चक्कर में यह हादसा हो गया। 

Nsmch
NIHER

रांची से मोईजुद्दीन की रिपोर्ट