बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लालू यादव का परिवार हो या....सब लूटने वाले हैं... झारखंड में चल रही ईडी की कार्रवाई को लेकर विपक्ष पर सम्राट चौधरी का बड़ा हमला

लालू यादव का परिवार हो या....सब लूटने वाले हैं... झारखंड में चल रही ईडी की कार्रवाई को लेकर विपक्ष पर सम्राट चौधरी का बड़ा हमला

PATNA: लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई है। इसी बीच रांची में ईडी की बड़ी कार्रवाई चल रही है। झारखंड में ईडी ने इंजीनियर और नेताओं के लगभग 9 ठिकानों पर रेड किया है। वहीं झारखंड सरकार के मंत्री के निजी सचिव संजीव लाल के नौकर के घर से करोड़ों रुपए को बरामद किया है। वहीं इस मामले में डिप्टी सीएम और बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि, ये लोग देश को लूटने का काम कर रहे हैं। 

सम्राट चौधरी ने कहा कि, देखिए ये सब लूटेरे हैं। लालू प्रसाद का परिवार हो या सूबे सोरेन का परिवार हो, सब देश को लूटने वाले हैं, और लूटने वालों पर जब सरकार कार्रवाई करती है तब दर्द तो होता ही है ना। सम्राट चौधरी ने इस मामले में लालू यादव के परिवार को भी खसीटा है। सम्राट चौधरी ने राजद सुप्रीमो लालू यादव के परिवार सहित पूरे विपक्ष को देश को लूटने वाला बताया है। 

दरअसल, झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम से जुड़े एक शख्स के घर से ईडी ने नोटों का पहाड़ बरामद किया है। कयास लगाया जा रहा है कि, रकम करोड़ों में है। नोटों को गिनने के लिए बैंक से कर्मचारियों और मशीनों को मंगवाया गया है। चुनाव के बीच कैश बरामदगी से इस पर राजनीतिक भूचाल आना तय है। ईडी ने झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल और उनके नौकर जहांगीर के घर भी ईडी की तलाशी चल रही थी।

इस दौरान जहांगीर के घर अधिकारियों को इतना कैश मिला कि वे भी देखकर दंग रह गए। बताया जा रहा है कि रकम 20-30 करोड़ से अधिक हो सकती है। ईडी ने ग्रामीण विकास विभाग के चीफ इंजीनियर वीरेंद्र के राम से जुड़े केस में यह छापेमारी की थी। वीरेंद्र के राम को फरवरी 2023 में गिरफ्तार किया गया था। कुछ योजनाओं के क्रियान्वयन में कथित तौर पर अनियमितता और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगने के बाद ईडी वीरेंद्र तक पहुंची थी। अब कैश बरामदगी के बाद ईडी इस मामले में कई और लोगों को गिरफ्तार कर सकती है।

Suggested News