बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गोपालंगज उपचुनाव से पहले मामी इंदिरा यादव ने दिया जीत का आशीर्वाद, खुश हो गए तेजस्वी यादव

गोपालंगज उपचुनाव से पहले मामी इंदिरा यादव ने दिया जीत का आशीर्वाद, खुश हो गए तेजस्वी यादव

GOPALGANJ : बिहार में आगामी तीन नवंबर को मोकामा और गोपालगंज में होनेवाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ नजर आ रहा है। जहां मोकामा में राजद अपनी जीत के प्रति पूरी तरह आश्वस्त है, लेकिन चुनौती गोपालगंज में है। यहां राजद को भाजपा से कड़ी चुनौती तो मिल ही रही थी। वहीं बसपा की टिकट पर चुनाव लड़े रही मामा साधू यादव की पत्नी इंदिरा यादव से भी कड़ा मुकाबला मिल रहा है। ऐसे में तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ी हुई है। गोपालगंज सीट पर मामा भांजे की टकराहट ने चुनाव को रोचक बना दिया है। 

लेकिन अब तेजस्वी को राहत मिल गई है। इसका कारण है खुद मामी इंदिरा यादव। बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही तेजस्वी यादव की मामी इंदिरा यादव भी अपना आशीर्वाद तेजस्वी यादव को दे दी हैं। मामा साधु यादव की पत्नी इंदिरा यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव उनके सामने बच्चा है और बचपन से तेजस्वी यादव को गोदी में खिलाई हैं। इसलिए मामी होने के नाते उनका तेजस्वी यादव को हमेशा से आशीर्वाद है। मामी का आशीर्वाद मिलने के बाद डेप्युटी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा है कि चुनाव मैदान में बसपा से लड़ रही उनकी मामी का आशीर्वाद भी उनके साथ है। इसलिए इस चुनाव में महागठबंधन के राजद प्रत्याशी मोहन प्रसाद गुप्ता की जीत तय है। 

माय के सहारे तेजस्वी यादव

दरअसल गोपालगंज उपचुनाव मैं लालू यादव के साले साधु यादव की पत्नी इंदिरा यादव बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। ऐसे में यह कयास लगाया जा रहा है कि उनके चुनाव लडने से राजद का एमवाई समीकरण टूटेगा। यादव वोट साधु यादव के पक्ष में जा सकता है जिससे महागठबंधन के प्रत्याशी को नुकसान हो सकता है।

वहीं ओवैसी की पार्टी से गोपालगंज में कैंडिडेट के उतारने से राजद की मुश्किलें बढ़ गई है। इसी वजह से तेजस्वी यादव दो दिनों से गोपालगंज में कैंप कर रहे हैं। वे आज शनिवार को राजद नेता व पूर्व विधायक रेयाजुल हक राजू के जंगलिया स्थित आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और साथ में खाना भी खाया।


Suggested News