बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

औरंगाबाद में लोकसभा चुनाव से पहले दो फाड़ हुई राजद, विवाद का वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल

औरंगाबाद में लोकसभा चुनाव से पहले दो फाड़ हुई राजद, विवाद का वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल

AURANGABAD : औरंगाबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में राजद के अंदर कुशवाहा जाति के बढ़ते वर्चस्व को देखते हुए यादव समाज के राजद कार्यकर्ताओ में आक्रोश देखने को मिला है। जिसका विडियो इन दिनों औरंगाबाद सोशल मीडिया में बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। जब इस विडियो का तहकीकात किया गया तो पता चला की यह वायरल वीडियो कल रफीगंज में आयोजित तेजस्वी यादव के सभा की है। जहाँ तेजस्वी यादव के आगमन के पूर्व राजद नेताओं का संबोधन हो रहा था। 

इसी दौरान औरंगाबाद राजद के जिला अध्यक्ष अमरेंद्र कुशवाहा और यादव कार्यकर्ताओ के बीच घंटो तू तू मैं मैं होने के बाद राजद जिला अध्यक्ष अमरेंद्र कुशवाहा अपने आप पर से नियंत्रण खो दिए और तेजस्वी यादव के संबोधन के लिए  बने स्टेज पर आ गए और माइक से अपने अंदर चल रहे अंदरुनी मामले को उजागर कर दिया। जिसको लेकर आज औरंगाबाद लोकसभा में चर्चा का विषय बना हुआ है। 

बताते चलें की कल यानी 10 अप्रैल को औरंगाबाद के रफीगंज तेजस्वी यादव की सभा थी। जिसमें वे पार्टी के प्रत्याशी अभय कुशवाहा के प्रचार के लिए गए थे। हालाँकि इस सभा में कार्यकर्ताओं ने कुर्सियां तोड़ दी थी। वहीँ पार्टी के टी-शर्ट भी लूटकर ले गए थे। 

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Suggested News