लोकसभा चुनाव के पहले आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद ने थामा भाजपा का दामन, सम्राट चौधरी ने दिलाई सदस्यता

लोकसभा चुनाव के पहले आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के उपाध्

PATNA : राष्ट्रीय जनता दल के उपाध्यक्ष और सुपौल के पूर्व सांसद विश्वमोहन कुमार आज भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कुमार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई और पार्टी में स्वागत किया। 

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद पूर्व सांसद कुमार ने कहा कि भाजपा की नीतियों से आकर्षित होकर उन्होंने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा का मूलमंत्र 'सबका साथ, सबका विकास' किसी को भी आकर्षित करने के लिए काफी है। यही कारण है कि आज यह विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। 

उन्होंने कहा कि एक ओर भाजपा का कोई भी कार्यकर्ता पार्टी के शीर्ष पद पर पहुंच सकता है। वहीं राजद में एक परिवार का ही व्यक्ति शीर्ष पद पर बैठ सकता है। जो ठीक नहीं है। 

Nsmch

उन्होंने राजद को एक परिवार की पार्टी बताते हुए कहा कि सत्ता के लिए लोग अपने सनातन धर्म तक का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि अब देश की जनता इनकी तुष्टिकरण की नीति को समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि जब से राजद सरकार में आई है। तब से प्रदेश में अपराधिक घटनाएं बढ़ गई। यही इस पार्टी की विरासत है।

Editor's Picks