बेतिया डीएम ने RTPS प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, पदाधिकारियों में मचा हड़कंप

BETTIAH: पश्चिम चम्पारण के जिलापदाधिकारी ने मझौलिया प्रखंड अंचल आरटीपीएस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया है। साथ ही बाढ़ से बचाव की हो रही तैयारी की भी समीक्षा लिया है। निरीक्षण के दौरान अनेक सरकारी कर्मी नदारद रहे। डीएम ने अंचलाधिकारी और नाजिर को फटकार लगाई है।
दरअसल, बेतिया डीएम दिनेश कुमार राय ने प्रखंड अंचल आरटीपीएस कार्यालयों सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। अंचल कार्यालय में निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अंचलाधिकारी सूरज कांत और नाजिर अमित कुमार को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि जाते जाते मझौलिया को बर्बाद करके जाओगे क्या।
इसके बाद डीएम ने आरटीपीएस कार्यालय का निरीक्षण किया जिसमें मात्र 1 कर्मी उपस्थित पाया गए। प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण करते हुए उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए बाढ़ की तैयारी की समीक्षा बैठक की। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष आई बाढ़ में उपयोग किये गये नावों की राशि का भुगतान किया जा चुका है।
उन्होंने कहा कि समीक्षा बैठक में डीडीसी एसडीएम एडीएम आदि पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने बाढ़ से बचाव के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। डीएम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया और चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर ओम प्रकाश से आवश्यक पूछताछ करते हुए ओपीडी प्रसव कक्ष शल्य कक्ष आदि का गहन जांच किया। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने पिछले 10 माह से मानदेय भुगतान नहीं होने की शिकायत जिलाधिकारी से की। जिलाधिकारी ने इसके संबंध में चिकित्सा पदाधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के लिए आदेश दिया।
बताते चलें कि इस औचक निरीक्षण से प्रखंड और अंचल कार्यालयों में अफरा तफरी का माहौल देखा गया। डीएम साहब के प्रखंड कार्यालय में आते ही दलाल और बिचौलिए भाग खड़े हुए। निरीक्षण के दौरान प्रखंड आपूर्ति कार्यालय लोहिया स्वच्छता कार्यालय आदि बंद देखे गए तो पंचायती राज पदाधिकारी का भी कक्ष ताला बंद पाया गया। निरीक्षण के दौरान डीडीसी अनिल कुमार एसडीएम विनोद कुमार एडीएम राजीव कुमार प्रखंड विकास पदाधिकारी वरुण केतन अंचलाधिकारी सूरज कांत मनरेगा पदाधिकारी नीरज कुमार पांडे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर ओम प्रकाश आदि उपस्थित रहे।