बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेगूसराय में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो समुदायों में हुई हिंसक झड़प, जमकर हुई रोड़ेबाजी, छावनी में तब्दील हुआ इलाका

बेगूसराय में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो समुदायों में हुई हिंसक झड़प, जमकर हुई रोड़ेबाजी, छावनी में तब्दील हुआ इलाका

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक बार फिर मूर्ति विसर्जन के दौरान दो समुदायों के बीच तनाव उत्पन्न हो गया। जिसमें एक समुदाय के लोगों के द्वारा रोड़ेबाजी तक की गई। जिससे मूर्ति विसर्जन करने जा रहे कई लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भेजा गया है। घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है कि आज मूर्ति विसर्जन था। जिसके लिए मूर्ति कर्पूरी चौक से ले जाया जा रहा था। इस दौरान किसी ने मूर्ति पर पत्थर फेंक दिया। 


इसके बाद देखते ही देखते दोनों समुदाय के लोग उग्र हो गए। दोनों तरफ जमकर रोड़ेबाजी हुई और कई गाड़ी समेत दुकानों को भी आग के हवाले कर दिया गया। इस घटना के बाद बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार घटनास्थल पर दल बल के साथ पहुंचे। जहाँ स्थिति को काबू करने का प्रयास किया जा रहा है। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया है कि आज मूर्ति विसर्जन होने वाला था और यहीं से होकर मूर्ति जाने वाला था। उसी जगह 6 मीट का दुकान था। जिसको जिला प्रशासन के द्वारा खाली कराया गया था। जब मूर्ति विसर्जन के लिए कपूरी चौक से होकर गुजर रहा था। तभी किसी ने मूर्ति पर पत्थर मार दिया। जिसके कारण से भी लोग उग्र हो गए और दोनों तरफ से ईंटा पत्थर चलने लगा और देखते ही देखते स्थिति बेकाबू हो गई। 

पूरा मामला बलिया थाना क्षेत्र के कर्पूरी चौक की है। हालांकि पुलिस की टीम वहां पर मौजूद है और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है। पुलिस के द्वारा बल का प्रयोग भी किया गया है। लाठी चार्ज किया गया है। लेकिन फिर भी स्थिति अभी तक नियंत्रण से बाहर है। लोगों का सीधा-सीधा आरोप है कि दूसरे समुदाय के लोगों के द्वारा उक्त घटना को अंजाम दिया गया है। इस हमले में कई पुलिसकर्मी और पदाधिकारी घायल हो गए हैं। 

इस मामले में एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया है कि 6 व्यक्ति को तत्काल गिरफ्तार किया गया है। वहीं उग्र भीड़ ने एक बार फिर बलिया बाजार में भी आगजनी की घटना को अंजाम दिया है। वही इस मामले में डीएम रोशन कुशवाहा ने बताया की मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों में झड़प हुई है। तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई थी। लेकिन अभी स्थिति पुलिस काबू कर रखी है।

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट 

Suggested News