बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भारत बंदः सासाराम में मुख्य चौराहे को किया जाम, गया में प्रदर्शन के बीच सब्जी बेचते नजर आए राजद विधायक

भारत बंदः सासाराम में मुख्य चौराहे को किया जाम, गया में प्रदर्शन के बीच सब्जी बेचते नजर आए राजद विधायक

SASARAM/GAYA: भारत बंद को लेकर समर्थकों का जोश काफी हाई है। सुबह 6 बजे से ही बंद समर्थक सड़कों को पाटकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। आधा दिन बीत चुका है, इसके बावजूद भी बंद का जिसको लेकर राहगीरों और लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इसी दौरान तस्वीरें सामने आई हैं सासाराम और गया से, जहां वाम दल और राजद अपने-अपने बैनर-पोस्टरों के साथ सड़क पर डटे हुए हैं।

सासाराम में अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने सासाराम के पोस्ट ऑफिस चौराहा को जाम कर दिया। ये लोग तीन कृषि कानूनों के प्रावधानों के खिलाफ भारत बंद के आह्वान के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे हैं। इन लोगों का कहना है कि सरकार किसानों के संघर्ष को दबाना चाहती है तथा किसान बिल के तीन प्रावधानों को समाप्त करना नहीं चाह रही है। इसी को लेकर पूरे देश में पिछले एक साल से किसान आंदोलनरत हैं। लेकिन इस सरकार के रवैए में सुधार नहीं हो रहा हैं। इस विरोध प्रदर्शन में माले, भीम आर्मी, राष्ट्रीय जनता दल सहित विभिन्न संगठनों और राजनीतिक दल के कार्यकर्ता भी शामिल हुए।


वहीं गया में राजद विधायक विनय यादव एवं मंजू अग्रवाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ताओं ने गांधी मैदान से जुलूस निकाला। जो शहर के काशीनाथ मोड़, समाहरणालय, केदारनाथ मार्केट, जी.बी रोड होते हुए टावर चौक पहुंचा। इस दौरान बंद समर्थक कृषि कानून के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते नजर आ आए। शहर के टावर चौक के पास तीन किसान के क़ानून के विरोध,महंगाई के खिलाफ राजद कार्यकर्ताओं ने माथे पर कद्दू का टोकरी लेकर  केंद्र सरकार, बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। राजद विधायक विनय यादव ने कहा कि उनकी पार्टी ने भारत बंद का समर्थन किया है क्योंकि कृषि कानून किसानों के हित में नहीं है। इस कारण सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन किया जा रहा है और यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार किसी कानून को वापस नहीं लेती। उन्होंने महंगाई के खिलाफ माथे पर कद्दू का टोकरी लेकर प्रदर्शन किया।

Suggested News