बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

'चुनाव जीतने के लिए नहीं, कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए है भारत जोड़ो यात्रा', बिहार में भी निकलेगी

'चुनाव जीतने के लिए नहीं, कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए है भारत जोड़ो यात्रा', बिहार में भी निकलेगी

पटना. सदाकत आश्रम में  कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी जयराम रमेश ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा की अगली कड़ी के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा 5 राज्यों से गुज़र चुकी है। आने वाले दिनों में बिहार में भी भारत जोडो यात्रा निकाली जाएगी। मीडिया को संबोधित करते हुए जयराम रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा चुनाव जीतने की यात्रा नहीं है। यहा कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की यात्रा है और समाज में सदभाव और भाईचार लाने की यात्रा है।

पीएम मोदी पर भी इस यात्रा का असर

इस दौरान जयराम रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत काफी अच्छी रही है । लोगों को सकारात्मक संदेश मिल रहा है। भारत जोड़ो यात्रा का असर दिखने लगा है। इसका नतीजा है कि प्रधानमंत्री चुनावी राज्य को छोड़कर दक्षिण के राज्यों में सभा कर रहे हैं। मोदी सरकार के नियत और नीतियों के कारण भारत टूट रहा है। समाज का विभाजन भाजपा के द्वारा किया जा रहा है, जबकि कांग्रेस एकता चाहती है।

मोहन भागवत ने भी की तारीफ

उन्होंने कहा कि तीन चुनौतियों को देखते हुए भारत यात्रा की शुरुआत की गई। राहुल गांधी की यात्रा में सभी धर्मों के लोग और कई संस्थाएं शामिल हो रहे हैं। साथ ही आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, योग गुरु बाबा रामदेव, दत्तात्रेय होसबोले और बीजेपी की वरिष्ठ नेता सुमित्रा महाजन भी तारीफ कर चुकी है। उन्होंने कहा कि यह चुनावी यात्रा नहीं है। यह भारत को जोड़ने का यात्रा है।

बिहार में भी भारत जोड़ो यात्रा

उन्होंने कहा कि मुख्य यात्रा 28 दिसंबर बिहार के बांका से बोधगया के लिए निकलेगा। यात्रा की दूरी 1200 किलोमीटर होगी। यह यात्रा 17 जिलों से गुजरेगा। छूटे 21 जिलों में अलग से भारत जोड़ो यात्रा होगी, जिसमें कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि आज मोदी सरकार के दौरान आर्थिक विषमता, सामाजिक धुर्वीकरण बढ़ गया है। सरकार तानाशाही हो गयी है। इसके खिलाफ कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा हो रही है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में बिहार के कई मुद्दे को भी उठाया जाएगा।


Suggested News