बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा लद्दाख, ITBP के जवानों ने 14 हजार फीट ऊंचाई पर लहराया तिरंगा

'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा लद्दाख, ITBP के जवानों ने 14 हजार फीट ऊंचाई पर लहराया तिरंगा

News4nation desk : देश आज 74वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। कोरोना संकट के बीच पूरे देश में आजादी की धूम है। आज सुबह करीब 7 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली स्थित लाल किले के प्राचीर से तिरंगा लहरा कर देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। 

वहीं देश के अलग-अलग कोने में झंडारोहण किया गया। इस मौके पर भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जाबांज जवानों ने 14 हजार फीट की ऊंचाई पर तिंरगा फहराया। इस दौरान लद्दाख का पहाड़ी क्षेत्र 'भारत माता की जय' के नारों से गूंज उठा। आईटीबीपी के जवानों ने लद्दाख के पैंगोंग त्सो नदी के तट पर तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस 2020 का जश्न मनाया।

बता दें बीते कुछ दिनों से लद्दाख के सीमावर्ती इलाकों में चीन के साथ बढ़े तनाव को लेकर वास्तविक नियंत्रण रेखा पर तनातनी की स्थिति बनी हुई है। इस बीच लद्दाख में 14 हजार फीट की ऊंचाई पर तिरंगा फहरा कर भारतीय जवानों ने दुश्मन को यह संदेश दे दिया है कि भारत अपनी संप्रभुता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगा। 

Suggested News