'जननायक' को भारत रत्न...JDU महासचिव 'सेतु' बोले- स्वागत योग्य फैसला, हमारे नेता ने तीन दफे केंद्र सरकार को दिया था प्रस्ताव

'जननायक' को भारत रत्न...JDU महासचिव 'सेतु' बोले- स्वागत योग्

PATNA : महान समाजवादी नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कर्पूरी ठाकुर को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किए जाने के  केंद्र सरकार के निर्णय की चहुंओर प्रशंसा हो रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है. उन्होंने इसके लिए हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की है और इसे सही निर्णय बताया। न सिर्फ भाजपा बल्कि राजद के तमाम नेताओं ने इसके लिए केंद्र सरकार का आभार जताया है. 

जेडीयू नेता बताया स्वागत योग्य फैसला 

जेडीयू के प्रदेश महासचिव ओम प्रकाश सिंह सेतु ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को मरणोपरांत भारत रत्न से विभूषित किए जाने के फ़ैसला का स्वागत योग्य है।जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न से सम्मानित करने हेतु मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने बिहार सरकार की ओर से तीन बार केंद्र सरकार को प्रस्ताव दिया था।जननायक कर्पूरी ठाकुर ईमानदार एवं सादगी के प्रतीक थे।ईमानदारी एवं सादगी ने ही कर्पूरी ठाकुर को जननायक बनाया।

भारत रत्न दिए जाने की घोषणा के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट किया. उन्होंने कहा कि स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर जी को उनकी 100वीं जयंती पर दिया जाने वाला ये सर्वोच्च सम्मान  दलितों, वंचितों और उपेक्षित तबकों के बीच सकारात्मक भाव पैदा करेगा। उन्होंने कहा कि वो हमेशा से स्व. कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न देने की मांग करते रहे हैं। आज कर्पूरी ठाकुर जी को दिए जाने वाले इस सम्मान से उन्हें  खुशी मिली है और जेडीयू की वर्षो पुरानी मांग पूरी हुई है।