बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

प्रशांत किशोर के जनसुराज अभियान से जुड़ी भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह, पिता के साथ पहुंची कार्यालय, कहा- पार्टी में नहीं अभियान में हो रही हूं शामिल...

प्रशांत किशोर के जनसुराज अभियान से जुड़ी भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह, पिता के साथ पहुंची कार्यालय, कहा- पार्टी में नहीं अभियान में हो रही हूं शामिल...

DESK: भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने जन सुराज पार्टी  में शामिल हो गई है। दरअसल, अक्षरा सिंह सोमवार को पटना स्थित जन सुराज पार्टी के कार्यालय पहुंची। जहां उन्होंने जन सुराज पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। वहीं सदस्यता ग्रहण करने के बाद अक्षरा सिंह ने कहा है कि वह कभी भी किसी भी पार्टी में जा सकती थी। वहीं इस दौरान उनके पिता नवीन सिंह भी उनके साथ थे। अक्षरा सिंह के पिता भी भोजपुरी कलाकार हैं। 

इस दौरान अक्षरा सिंह ने कहा कि वह कोई राजनीतिक पार्टी ज्वाइन नहीं की हैं। जन सुराज पार्टी नहीं बल्कि अभियान है। वह इस अभियान से जुड़ रही हैं। आगे उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर जब चाहेंगे तब पदयात्रा में भी उनके साथ जुडूंगी। आने वाले समय में सोशल मीडिया के जरिए आपको सभी जानकारी मिल जाएगी। अक्षरा सिंह ने कहा कि, जन सुराज की सदस्य बनकर वह इस अभियान का छोटा सा हिस्सा बन रही हैं। उन्होंने कहा कि, वह बिहार की बेटी होने के नाते बिहार को शिक्षित बनाना चाहती है। 

वहीं लोकसभा-2024 का चुनाव लड़ने के सवाल पर अक्षरा सिंह ने बेबाकी से जवाब दिया कि भविष्य में मौका मिला तो अवश्य चुनाव लड़ूंगी। आरा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की सूचना को अक्षरा ने सिर्फ कोरी अफवाह करार दिया। कहा कि प्रशांत किशोर की बीते 15 महीने से जन सुराज यात्रा से बेहद प्रभावित हूं। राजनीति में आने के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि मैं चाहूं तो किसी भी पार्टी में जा सकती हूं, लेकिन प्रशांत किशोर सर की सोच से प्रभावित होकर ही जन सुराज परिवार में शामिल हुई हूं और बिहार की जनता की भलाई के जो भी करना होगा, वो करूंगी। 

अक्षरा सिंह ने कहा कि, आने वाले समय में अगर प्रशांत किशोर चाहेंगे तो वह चुनाव भी लड़ेंगी। बिहार के लोग से उन्होंने प्यार और साथ देने की आग्रह की ताकि वह अग्रसर होकर काम करें। उन्होंने कहा कि सभी पार्टी में मेरे अच्छे अच्छे दोस्त हैं, लेकिन मैंने जन सुराज इसलिए चुना क्योंकि यह कोई पार्टी नहीं मुहिम हैं और प्रशांत किशोर के साथ कदम से कदम मिलाकर चलूंगी। एक कलाकार होने के नाते, बिहार की बेटी होने के नाते यह कदम उठाई हूं। मुझे किसी पार्टी से नहीं जुड़ना है। 

इस दौरान अक्षरा सिंह को MLC अफाक अहमद ने अंग्रवस्त्र और अभियान का प्रतीक चिन्ह भेंट करके विधिवत शामिल कराया, वहीं अक्षरा के पिता इंद्रजीत सिंह को जन सुराजी एन. के. मण्डल ने सदस्यता दिलाई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जन सुराज के कार्यकर्त्ता शामिल मौजूद रहे।

Suggested News