बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेतिया के सरकारी स्कूल के स्मार्ट क्लास में चला भोजपुरी गाना, चार छात्रों को स्कूल प्रशासन ने किया निष्कासित

बेतिया के सरकारी स्कूल के स्मार्ट क्लास में चला भोजपुरी गाना, चार छात्रों को स्कूल प्रशासन ने किया निष्कासित

BETTIAH: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के.के पाठक राज्य की शिक्षा व्यवस्था सुधारने की लगातार प्रयास कर रहे हैं। वह आए दिन कई विद्यालयों में जाकर निरीक्षण करते हैं और स्कूल की व्यवस्था को सुधारने के लिए कई दिशा निर्देश देते हैं। लेकिन के.के पाठक के तमाम कोशिशों के बावजूद शिक्षा विभाग सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला पश्चिम चंपारण का है। जहां स्मार्ट क्लास में भोजपुरी के अश्लील गाने चलने का मामला सामने आया है। 

दरअसल, पूरा मामला बगहा पुलिस जिला का है। जहां बगहा के मधुबनी में एक स्कूल के छात्र अपने ही स्कूल के स्मार्ट क्लास में अश्लील वीडियो चला रहे थे। वहीं कुछ छात्र इसका वीडियो बना रहे थे। छात्रों ने इस वीडियो को वायरल कर दिया।

बताया जा रहा कि शुक्रवार को राजकीय कृत हरदेव प्रसाद उच्च माध्यमिक विद्यालय मधुबनी में कुछ छात्र पहुंच गए और स्मार्ट क्लास में टीवी को अपने यूट्यूब से जोड़कर भोजपुरी गाना चलाने लगे। प्रधानाध्यापक संतोष मणि त्रिपाठी ने बताया कि इस मामले में चार बच्चों को चिन्हित किया गया है।

वहीं सभी के अभिभावक को बुलाकर लिखित तौर पर बच्चों की शिकायत की गई है। इसके साथ ही चारों बच्चों को स्कूल से नामांकन रद्द करते हुए निष्कासित कर दिया गया है। सभी बच्चे इंटर के 11 वीं के छात्र हैं। उन्होंने बताया कि वीडियो लंच के समय में चलाया गया था। इस दौरान सभी शिक्षक लंच में व्यस्त थे।

Suggested News