बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांका पुलिस की बड़ी उपलब्धि, 48 घंटे के भीतर हत्या के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार, पूर्व मुखिया रह चुका है आरोपी

बांका पुलिस की बड़ी उपलब्धि, 48 घंटे के भीतर हत्या के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार, पूर्व मुखिया रह चुका है आरोपी

BANKA : बांका में आपसी रंजिश को लेकर गोलीबारी में दो लोगों की मौत मामले में 48 घंटे के अंदर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कांड के मुख्य अभियुक्त पूर्व मुखिया पप्पू यादव को गिरफ्तार कर लिया है।अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी है।अन्य तीन ज़ख्मियों का भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज चल रहा है।एसडीपीओ विपिन बिहारी ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। रविवार की संध्या बौसी प्रखंड के बंधुआ कुरावा थाना में एसडीपीओ विपिन बिहारी ने प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा किया।

बता दें कि बौसी प्रखंड के बंधुंआ कुरावा थाना क्षेत्र के झालर गांव में पूर्व मुखिया पप्पू यादव एवं उसके भाई व चाचा और चालक पर गोली मार कर हत्या का आरोप लगाते हुए मृतक के चाचा कार्तिक यादव ने कहा था कि ऊक्त लोग घर पर आकर करीब सात राउंड गोली चलाया। 

जिसमें मौके पर 13 वर्षीय नवमी क्लास की छात्र अरुण यादव की मौत हो गई थी एवं भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान कुलदीप राय की भी मौत हो गई थी तथा बिंदु देवी,तारा देवी और श्रद्धा कुमारी का इलाज चल रहा है। इस मामले में सात लोगों के विरुद्ध नाम जद प्राथमिकी दर्ज कराया गया था।


Suggested News